ग्वालियर और मुंबई के बीच उड़ेगा भर सकता है बोइंग विमान, नए टर्मिनल के लिए तैयारियाँ शुरू

By दिनेश शुक्ल | Jan 02, 2021

ग्वालियर। मध्य प्रदेश के ग्वालियर से जल्द ही बोइंग विमान सेवा शुरू हो सकती है।अगर सब कुछ ठीक रहा तो इसकी शुरुआत ग्वालियर से मुंबई के बीच होगी। नए साल के पहले दिन शुक्रवार को ग्वालियर सांसद विवेक नारायण शेजवलकर ने विमानतल पर नई टर्मिनल इमारत बनाने के लिए विमानतल एवं जिला प्रशासन के अधिकारियों के साथ बैठक की। जिसके बाद माना जा रहा है कि महाराजपुरा स्थित राजमाता विजयाराजे सिंधिया विमानतल से जल्द ही 180 सीटर बोइंग विमान उड़ान भरेगा।

इसे भी पढ़ें: भोपाल में कोविड वैक्सीनेशन का ड्राय रन शुरू

सांसद शेजवलकर ने बैठक में भरोसा दिलाया कि वे इस संबंध में केन्द्रीय नागरिक उड्यन मंत्री हरदीप सिंह पुरी को पत्र लिखेंगे। साथ ही उनसे व्यक्तिगत रूप से भी संपर्क कर यह आग्रह करेंगे कि विमानतल अथॉरिटी की प्लानिंग डाईरेक्ट्रेट की टीम को ग्वालियर भेंजे और सर्वे कराएं कि नई टर्मिनल इमारत के लिए कितनी भूमि की आवश्यकता है। इसके बाद राज्य शासन से भूमि आवंटन कराने की कार्रवाई की जाएगी। बैठक में बताया गया कि मुम्बई के लिए बड़ा एयर क्राफ्ट चलेगा, जिसकी क्षमता 180 यात्रियों की होगी। इसके लिए एयरफोर्स और विमानतल के मध्य का द्वार चौड़ा करना होगा। इस संबंध में एयरफोर्स से बात चल रही है।

प्रमुख खबरें

Delhi Police ने 2021 के मर्डर केस में भगोड़ा हरीश उर्फ पिलुआ पकड़ा

न्यूयॉर्क में ICE अधिकारियों की कार्रवाई, कार से टक्कर मारने वाले व्यक्ति पर चलाई गोली

Lilavati Hospital Trust वित्तीय धोखाधड़ी मामला: Mumbai Sessions Court ने FIR के आदेश को सही ठहराया

Ranchi T20: Shai Hope के नाबाद शतक से जीता West Indies, सीरीज 1-1 से बराबर