पुलिस थाने में उपद्रव करने वाले 125 से अधिक लोगों के खिलाफ प्रकरण दर्ज

Case registered
दिनेश शुक्ल । Jan 2 2021 4:36PM

फरियादी के रूप में थाना निरिक्षक ने आरोपीयों द्वारा सरवन थाना मेन गेट के सामने शुक्रवार रात को उपद्रव कर शासकीय कार्य में बांधा उत्पन्न कर पुलिस पर पत्थरबाजी , पुलिस को चोट पहुंचाई व शासकीय,संपत्ति में तोड़फोड़ कर नुकसान पहुंचाया।

रतलाम। मध्य प्रदेश में रतलाम जिले के सैलाना विकासखंड के सरवन थाने पर शुक्रवार रात को सवा सौ लोगों से ज्यादा लोगों ने उपद्रव कर पुलिस पर पत्थरबाजी कर दी, जिससे पुलिसकर्मीयों को चोटें आई है। जिसको लेकर सरवन थाना निरीक्षक शिवा पिता हरीराम निनामा ने थाने पर रिपोर्ट दर्ज करवाई है। फरियादी के रूप में थाना निरिक्षक ने आरोपीयों द्वारा सरवन थाना मेन गेट के सामने शुक्रवार रात को उपद्रव कर शासकीय कार्य में बांधा उत्पन्न कर पुलिस पर पत्थरबाजी, पुलिस को चोट पहुंचाई व शासकीय, संपत्ति में तोड़फोड़ कर नुकसान पहुंचाया। 

इसे भी पढ़ें: भोपाल में कोविड वैक्सीनेशन का ड्राय रन शुरू

इस मामले में पुलिस ने आरोपी कमलेश्वर पिता ऊंकार डोडियार निवासी राधाकुंआ, विक्रम चारेल, भरत डिंडोर, प्रेम खराड़ी, सुरेश मईड़ा, गोविन्द पिता शांतिलाल निनामा निवासी अल्काखेड़ा, अजय निवासी अल्काखेड़ा, राजू मईड़ा निवासी अल्काखेड़ा, विश्राम निवासी अल्काखेड़ा, कालु निनामा, प्रकाश पिता जीवन निनामा निवासी अल्काखेड़ा सहित 125 से अधिक लोगों  के खिलाफ 147, 148, 353, 332, 336, 188 भादवि व 3(2)(क) सार्वजनिक संपत्ति नुकसान निवारण अधिनियम 1984 केे तहत प्रकरण दर्ज किया है। 

All the updates here:

अन्य न्यूज़