बॉलीवुड अभिनेता फराज खान का 46 की उम्र में निधन, लंबे समय से चल रहे थे बीमार

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Nov 04, 2020

मुंबई। बॉलीवुड में नब्बे के दशक की “फरेब” और “मेहंदी” जैसी फिल्मों में काम करने वाले अभिनेता फराज खान का 46 वर्ष की आयु में बुधवार को बेंगलुरु में निधन हो गया। अभिनेत्री और फिल्मकार पूजा भट्ट ने सोशल मीडिया पर खान के निधन की जानकारी दी। भट्ट ने कहा, “भारी मन से कहना पड़ रहा है कि फराज खान का निधन हो गया है। आप सभी के द्वारा दी गई सहायता और शुभकामनाओं के लिए आभार। कृपया उनके परिवार के लिए प्रार्थना करें। उनके जाने से जो क्षति हुई है उसे कोई पूरा नहीं कर सकता।” बॉलीवुड अभिनेता युसूफ खान के बेटे फराज को कई बार दौरे आने के बाद पिछले महीने बेंगलुरु के विक्रम अस्पताल में भर्ती कराया गया था।

प्रमुख खबरें

Mirza Fakhrul ने Bangladesh President पद की ली शपथ, कैबिनेट में पांच नए मंत्री शामिल

India vs Brazil: बाइचुंग भूटिया ने की Boycott की अपील, बोले- 30 करोड़ Football Development पर हों खर्च

Mirza Fakhrul Islam बने Bangladesh के 23वें राष्ट्रपति, संभाला सर्वोच्च संवैधानिक पद

CM Devendra Fadnavis ने दिए केंद्र प्रायोजित योजनाओं के 95% फंड खर्च करने के निर्देश