बॉलीवुड एक्टर Sunny Deol ने जैसलमेर में तनोट माता मंदिर के दर्शन किये, BSF जवानों संग लड़ाया पंजा

By रेनू तिवारी | Aug 03, 2023

जैसलमेर। बॉलीवुड फिल्म अभिनेता सनी देओल ने बुधवार को राजस्थान के जैसलमेर जिले में प्रसिद्ध तनोट माता मंदिर के दर्शन किये। पुलिस ने बताया कि अभिनेता हेलीकॉप्टर से तनोट पहुंचे और मंदिर में पूजा-अर्चना की। पुलिस का कहना है कि बाद में वह सड़क मार्ग से जैसलमेर के लिए रवाना हो गये तथा इस दौरे के दौरान सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) के अधिकारी भी मौजूद थे। तनोट माता मंदिर जैसलमेर से 120 किलोमीटर की दूरी पर स्थित है और इसकी देखभाल बीएसएफ द्वारा की जाती है। 1965 और 1971 के युद्धों के दौरान पाकिस्तान की भीषण गोलाबारी से मंदिर सुरक्षित बच गया था।

बीएसएफ राजस्थान ने सोशल मीडिया पर तस्वीरें पोस्ट की है। तस्वीरें पोस्ट करते हुए लिखा कि प्रसिद्ध बॉलीवुड अभिनेता और माननीय सांसद सनी देओल ने विजय स्तंभ तनोट पर शहीदों को श्रद्धांजलि दी, तनोट माता मंदिर में पूजा-अर्चना की और जैसलमेर में अंतर्राष्ट्रीय सीमा का दौरा किया। उन्होंने BSF अधिकारियों और जवानों से बातचीत की। उन्होंने जवानों के साथ गाना भी गाया और डांस भी किया।

प्रमुख खबरें

शर्म तुम को मगर नहीं आती...पाकिस्तानी संसद में आपस में ही भिड़ गए मौलाना फजलुर और ख्वाजा आसिफ

Mohammed Siraj की वापसी और पडिक्कल की फॉर्म से New Zealand A के खिलाफ मजबूत हुई India A

Mirzapur The Movie Extended Cut | मिर्जापुर की दुनिया वापस आ गई है! OTT पर मिर्जापुर: द मूवी का एक्सटेंडेड कट हुआ रिलीज

नेतन्याहू जिसे शर्म कहते थे, अब इजरायल में वही मुस्लिम शासन? मिट जाएगा इतिहास!