Valentine Day 2026: St. Valentine की वो Love Story, जिसके कारण 14 फरवरी बना मोहब्बत का दिन, कहानी है बेहद दिलचस्प

By अनन्या मिश्रा | Feb 14, 2026

आज यानी 14 फरवरी को वैलेंटाइन वीक का आखिरी दिन 'वैलेंटाइन डे' है। यह वैलेंटाइन वीक का आखिरी और यादगार दिन होता है। यह सिर्फ कपल्स के लिए ही खास नहीं हैं, बल्कि कई लोग इस दिन को 'सेल्फ लव' डे के रूप में भी मनाते हैं। इस दिन कपल्स एक-दूसरे को गिफ्ट देते हैं, जश्न मनाते हैं और प्यार भरे लम्हे साथ बिताते हैं। बता दें कि वैलेंटाइन डे का असली मतलब सिर्फ प्यार को महसूस करना और उसको सेलिब्रेट करना है। यह दिन पूरी तरह से प्यार के नाम होता है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि इस दिन को मनाने की शुरूआत कैसे हुई।

वैलेंटाइन से जुड़ी कहानियां

एक मान्यता के मुताबिक सेंट वैलेंटाइन एक पादरी थे। जिन्होंने राजा के आदेश के खिलाफ जातक कपल्स की चुपके से शादी कराई थी। वहीं राजा नहीं चाहता था कि जवान पुरुष शादी करें। जिससे कि वह युद्ध में जा सकें। इस कारण सेंट वैलेंटाइन को सजा दी गई। माना जाता है कि उन्होंने अपने एक दोस्त को जेल से खत लिखा था, जिस पर लिखा था, 'From your Valentine.'

कैसे शुरू हुई यह परंपरा

वहीं 1500 के दशक में लोग अपने खास लोगों को इस दिन हाथ से लिखे मैसेज भेजने लगे। फिर धीरे-धीरे हाथ से बने कार्ड्स की जगह कर्मशियल कार्ड्स ने ले ली। वहीं समय के साथ लाल गुलाब और चॉकलेट ने अपनी एक अलग पहचान बना ली। इस दिन लोग अपनों के लिए कुछ खास करना पसंद करते हैं। इस दिन लोग जिन्हें वो पसंद करते हैं, उनके प्रति अपना प्यार जताने में कोई कसर नहीं छोड़ते हैं। गिफ्ट्स देना, बड़े-बड़े सरप्राइज प्लान करना और रोमांटिक डेट्स पर जाना आदि इस दिन की खासियत है।

वैलेंटाइन डे से पहले पूरा सप्ताह प्यार को डेडिकेट होता है, जिसको वैलेंटाइन वीक कहा जाता है। वैलेंटाइन वीक की शुरूआत 07 फरवरी को रोज डे से होता है। इसके बाद प्रपोज डे, चॉकलेट डे, टेडी डे, प्रॉमिस डे, हग डे और किस डे मनाया जाता है। फिर आखिरी में 14 फरवरी को वैलेंटाइन डे मनाया जाता है, यह सबसे खास दिन होता है।

प्रमुख खबरें

Crude Oil संकट से बढ़ेगी महंगाई? Petrol-Diesel की मांग घटी, देश की Economy पर मंडराया बड़ा खतरा।

SEBI का ऑपरेशन क्लीन: Financial Fraud के आरोप में Rajesh Exports पर बड़ी कार्रवाई, ट्रेडिंग पर रोक।

Kuwait Drone Attack में भारतीय की मौत, US-Iran तनाव के बीच Middle East में बढ़ा खतरा

French Open में बड़ा उलटफेर, World No.1 Aryna Sabalenka हुईं बाहर, Diana Shnaider सेमीफाइनल में