बॉलीवुड अभिनेता विवेक ओबेरॉय के जान को खतरा, मिली पुलिस सुरक्षा

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | May 23, 2019

मुंबई। अभिनेता विवेक ओबेरॉय को पुलिस सुरक्षा मुहैया कराई गई है। एक पुलिस अधिकारी ने बुधवार शाम यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि बॉलीवुड अभिनेता की जान को खतरे की खुफियाएं सूचनाएं मिली थीं।

इसे भी पढ़ें: अब व्यक्ति को उसके काम से जाना जाता है ना कि बाप के नाम से: ओबरॉय

अधिकारी ने बताया कि ओबेरॉय को बुधवार को दो निजी सुरक्षा अधिकारी मुहैया कराए गए। उन्होंने बताया कि ओबेरॉय के स्थानीय आवास के बाहर एक पुलिस वाहन खड़ा किया गया है।

इसे भी पढ़ें: एग्ज‍िट पोल के बहाने से व‍िवेक ओबेरॉय ने क्यों उड़ाया ऐश्वर्या राय का मजाक, जानें वजह

ओबेरॉय हाल में अपने एक विवादित ट्वीट के कारण चौतरफा आलोचना के शिकार हुए थे। बाद में उन्होंने वह ट्वीट हटाकर माफी मांग ली थी। वह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जीवन पर बनी एक फिल्म में मुख्य भूमिका निभा रहे हैं। यह फिल्म जल्द ही रिलीज होने वाली है

 

 

प्रमुख खबरें

KKR vs DC IPL 2024: सॉल्ट और चक्रवर्ती के तूफान में उड़ी दिल्ली, कोलकाता की शानदार जीत

कनाडा और उड़ानों, वायु मार्गों को जोड़ने के लिए भारत के साथ काम कर रहा : PM Trudeau

भीषण गर्मी के बीच Jharkhand सरकार ने 8वीं तक की कक्षाएं निलंबित कीं

Ola Mobility के CEO हेमंत बख्शी का इस्तीफा, 10-15 प्रतिशत कर्मचारियों की हो सकती छंटनी