समर्स में व्हाइट कलर में करना खुद को स्टाइल, तो इन डीवाज से लें स्टाइल इंस्पिरेशन

By मिताली जैन | Mar 27, 2022

गर्मी के मौसम में महिलाएं जिस कलर को पहनना सबसे ज्यादा पसंद करती हैं, वह है व्हाइट कलर। यह एक बेहद ही सूदिंग कलर है, जो आंखों को बेहद रिलैक्सिंग फील करवाता है। लेकिन कुछ महिलाएं इस कलर को प्लेन व बोरिंग समझती हैं और इसलिए इससे दूरी बनाना पसंद करती हैं। अगर आप भी ऐसा ही सोचती हैं तो आपको एक बार बॉलीवुड डीवाज के लेटेस्ट लुक को देखना चाहिए।

कृति सेनन

बॉलीवुड एक्ट्रेस कृति सेनन का यह व्हाइट कलर लुक्स डे टाइम के लिए काफी अच्छा है। हाई नेक व्हाइट टी-शर्ट के साथ उन्होंने कोरसेट स्टाइल शॉर्ट स्कर्ट को पेयर किया है, जो उन पर काफी अच्छी लग रही है। वहीं मैचिंग फुटवियर और बिग हूप्स से उन्होंने एक स्टाइल स्टेटमेंट क्रिएट किया है। मेकअप में उन्होंने डीप रेड लिप्स लुक रखा है और हेयर में बन हेयरस्टाइल बनाया है। हालांकि, अगर आप कृति के इस लुक को रिक्रिएट कर रही हैं तो एक पेंडेंट भी पहन सकती हैं।

माधुरी दीक्षित

बॉलीवुड एक्ट्रेस माधुरी दीक्षित का यह लुक डे टाइम में केजुअल आउटिंग्स से लेकर ऑफिस तक में रिक्रिएट किया जा सकता है। इस लुक में माधुरी ने फ्लोरल ग्रीन कलर टॉप के साथ क्रॉप्ड शर्ट स्टाइल जैकेट और मैचिंग पैंट को पेयर किया है। जिसके माधुरी का लुक बेहद ही रिफ्रेशिंग नजर आ रहा है। व्हाइट इयररिंग्स, पोनीटेल हेयरस्टाइल और सटल मेकअप उनके लुक को कॉम्पलीमेंट कर रहे हैं।

इसे भी पढ़ें: साड़ी में गजब ढाती हैं कृति सेनन, यकीन ना हो तो देखें तस्वीरें

शिल्पा शेट्टी

बॉलीवुड एक्ट्रेस शिल्पा शेट्टी के इस व्हाइट कलर लुक्स में उनका लेडी बॉस अवतार नजर आ रहा है। उन्होंने हॉल्टर नेकस्टाइल प्लेन टॉप के साथ मैचिंग पैंट को स्टाइल किया है। अपने लुक को खास बनाने के लिए उन्होंने ब्रेसलेट की स्टैकिंग की है। रेड लिप्स और लो पोनीटेल स्टाइल उन पर काफी अच्छा लग रहा है।

नेहा धूपिया

बॉलीवुड एक्ट्रेस नेहा धूपिया का यह व्हाइट कलर लुक काफी अच्छा लग रहा है और अपने हॉलिडे लुक में चार-चांद लगाने के लिए आप नेहा के इस लुक को रिक्रिएट कर सकती हैं। इस लुक में नेहा ने व्हाइट कलर की डेप नेक ड्रेस को स्टाइल किया है, जिसे बो लुक दिया गया है। नेहा ने इस आउटफिट के साथ मैचिंग शर्ट को लेयर किया है। लॉन्ग इयररिंग्स और ब्रेसलेट की स्टैकिंग उनके लुक को और भी खास बना रही है।

- मिताली जैन

प्रमुख खबरें

BJP विधायक कैलाश गहलोत की बेटी बनी CUET UG 2026 टॉपर, कही यह बड़ी बात

अपनी कुर्सी से चिपके हैं धर्मेंद्र प्रधान, मल्लिकार्जुन खड़गे का शिक्षा मंत्री पर हमला, मांगा इस्तीफा

Messi का 2030 World Cup पर बड़ा बयान: अभी बहुत दूर की बात, मेरा फोकस वर्तमान पर

Jaipur से जैश की महिला आतंकी गिरफ्तार, ATS का खुलासा- Pakistan से ऑपरेट होता था WhatsApp