नाम, पैसा और शोहरत भारत से कमाया लेकिन नागरिक है किसी और देश के है ये सितारें

By रेनू तिवारी | Jul 10, 2019

कई बार अपने विचारों को लेकर निर्देशक महेश भट्ट और पत्नी सोनी राजदान को सोशल मीडिया पर ट्रोल किया जाता है। वहीं देशभक्त के रूप में अक्षय कुमार को जाना जाता है लेकिन क्या आप जानते हैं अक्षय कुमार सहित कई ऐसे सुपरस्टार है जो रहते भारत में है, नाम, पैसा और शोहरत भी भारत में कमाई लेकिन नागरिक भारत के नहीं हैं। भारतीय सिनेमा में ऐसे सितारों की लंबी- चौड़ी लिस्ट है। आइये जानते है देसी सितारों की विदेशी कहानी के बारें में- 

अक्षय कुमार 

जब भी किसी देशभक्ति फिल्म बनाने की बात होती है तो सबसे पहले जहन में अक्षय कुमार का नाम आता है क्योंकि बॉलीवुड में अक्षय कुमार ने सबसे ज्यादा देशभक्ति फिल्मों में काम किया है। अक्षय कुमार की देश के प्रति प्यार में भी कोई संदेह नहीं है क्योंकि अक्षय कुमार ने कई जगह अपनी दरियादिली दिखाई है। बाढ़ पीड़ितों की मदद, शहीदों का सम्मान, पुलवाला के शहीदों के घर वालों की आर्थिक मदद ऐसे कई सामाजिक कार्यों में अक्षय आगे रहते हैं। इन सबके बावजूद एक बात और सच है कि अक्षय कुमार भारत के नागरिक नहीं हैं। अक्षय कुमार का जन्म पंजाब के अमृतसर में हुआ और परवरिश दिल्ली हुई लेकिन उनके पास पासपोर्ट कनाडा का है। जी हां अक्षय कुमार नागरिक कनाडा के हैं। भारतीय नागरिकता नियमों के अनुसार कोई भी व्यक्ति दो देशों की नागरिकता नहीं रख सकता इस लिए अक्षय कुमार ने भारत की नागरिकता को छोड़ कर कनाडा की नागरिकता को अपनाया। 

इसे भी पढ़ें: बुरा बर्ताव करने पर कंगना रनौत का मनोरंजन पत्रकारों ने किया बहिष्कार

आलिया भट्ट

अलिया भट्ट आज बॉलीवुड की सुपरहिट एक्ट्रेस में से एक है। आलिया को भारतीय फैंस बहुत प्यार करते हैं लेकिन आलिया भी भारत की नहीं बल्कि किसी और देश की नागरिक है। जी हां आपकों बता दें कि आलिया भट्ट का जन्म भले ही भारत में हुआ हो लेकिन आलिया भट्ट की मां सोनी राजदान ब्रिटिश नागरिक हैं, इस लिए आलिया भट्ट भी भारत में वोट नहीं कर सकती क्योंकि उनके पास ब्रिटिश पासपोर्ट है। 

इमरान खान

आमिर खान के भतीजे इमरान खान ने भी बॉलीवुड में कई हिट फिल्में की हैं। इनकी फैन फॉलोइंग भी अच्छी है लेकिन इमरान खान का जन्म भारत में नहीं बल्कि अमेरिका में हुआ। इस लिए उनके पास भारत की नहीं बल्कि अमेरिका की नागरिकता है।

इसे भी पढ़ें: गिरिराज सिंह ने इस अभिनेत्री को बताया टुकड़े-टुकड़े गैंग की नई नेता

कटरीना कैफ

बॉलीवुड की एक्ट्रेस कटरीना कैफ के सिर पर सलमान खान का हाथ है कटरीना कैफ को बॉलीवुड में आने से पहले ठीक से हिन्दी भी बोलनी नहीं आती थी अपनी खूबसूरती के दम पर कैट में बॉलीवुड में खूब नाम कमाया। कैट ने इतने सालों बाद भी भारत की नागरिकता नहीं ली। कटरीना कैफ के पास ब्रिटिश पासपोर्ट है। उनकी मां ब्रिटिश हैं और उनके पिता कश्मीरी हैं।

जैकलीन फर्नांडिस

जैकलीन फर्नांडीस श्रीलंकाई मूल की, भारतीय अभिनेत्री व मॉडल है। जैकलीन फर्नांडिस को 2006 में श्रीलंका यूनिवर्स चुना गया था। जैकलीन को 2010 सर्वश्रेष्ठ नई अभिनेत्री का आईफा और स्टारडस्ट पुरस्कार फ़िल्म अलादीन के लिए प्रदान किया गया था। 

प्रमुख खबरें

DLF और Everstone मिलकर IREO में करेंगे निवेश, 3,750 करोड़ रुपये लगाएगी रियल्टी कंपनी

Saba Haider ने रचा इतिहास, Illinois प्रतिनिधि सभा में चुनी जाने वाली बनीं पहली दक्षिण एशियाई महिला

Mahatma Gandhi ने South Africa में 6 नवंबर को शुरू किया था ऐतिहासिक ‘ग्रेट मार्च’

Ballia Police Encounter: मंदिर लूट के दो आरोपी मुठभेड़ में घायल होकर गिरफ्तार