Ira Khan और Nupur Shikhare के रिसेप्शन में लगा बॉलीवुड हस्तियों का जमावड़ा, सोशल मीडिया पर वायरल हुईं तस्वीरें

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jan 14, 2024

मुंबई। शाहरुख खान, सलमान खान, सचिन तेंदुलकर, माधुरी दीक्षित और जूही चावला समेत कई जानी-मानी हस्तियों ने अभिनेता आमिर खान की बेटी इरा खान और फिटनेस ट्रेनर नूपुर शिखरे के प्रीतिभोज में शिरकत की। अभिनेता आमिर खान और प्रोड्यूसर रीना दत्ता की बेटी इरा और नूपुर ने राजस्थान के उदयपुर में ईसाई रीति रिवाजों से आठ जनवरी को शादी की थी। उनका विवाह समारोह तीन दिन तक चला था जिसमें संगीत, मेहंदी और विवाह कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

इसे भी पढ़ें: Ira Khan और Nupur Shikhare के रिसेप्शन में पत्नी के साथ पहुंचे Shah Rukh Khan, कंगना रनौत की मौजूदगी ने किया सबको हैरान

समारोह में इरा ने कढ़ाई वाला लाल रंग का लहंगा और नूपुर ने काले रंग की शेरवानी जैकेट और धोती पहनी थी। इरा आमिर खान और उनकी पहली पत्नी दत्ता की बेटी हैं। उनका एक बड़ा बेटा भी है। समारोह में दुल्हन के भाई जुनैद और सौतेले भाई आजाद राव खान ने भी अपनी चमक बिखेरी। आमिर की दूसरी पूर्व पत्नी और फिल्म निर्माता किरण राव प्रीतिभोज में शामिल नहीं हुईं। इससे पहले इरा ने तीन जनवरी को उपनगर मुंबई में एक पांच सितारा होटल में नूपुर के साथ अपनी शादी का पंजीकरण कराया था। दोनों तीन साल से एक-दूसरे के साथ हैं और उन्होंने नवंबर 2023 में सगाई की थी।

प्रमुख खबरें

Hindustan Zinc में Stake Sale की तैयारी, ₹80,000 करोड़ का Disinvestment Target पूरा करेगी सरकार

Womens Asia Cup से पहले Pakistan को बड़ा झटका, Najiha Alvi चोटिल होकर बाहर, Sadaf Shamas की हुई एंट्री

England Cricket में बड़ा बवाल, Nightclub के बाहर हथकड़ी में दिखे Brydon Carse टेस्ट मैच से बाहर

हरियाणा में Godrej Group का मेगा प्लान, 20,000 करोड़ के Investment से खुलेंगे 40,000 Jobs के नए द्वार