Priyanka Chopra और अनुष्का शर्मा समेत Bollywood सितारों ने दी Diwali की शुभकामनाएं

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Nov 08, 2026

 प्रियंका चोपड़ा, अमिताभ बच्चन, कैटरीना कैफ और अनुष्का शर्मा समेत फिल्म जगत की कई हस्तियों ने दिवाली के त्योहार पर सोशल मीडिया के जरिए लोगों को शुभकामनाएं दीं। प्रियंका ने रविवार को अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर पति एवं अभिनेता निक जोनास और बेटी मालती मैरी चोपड़ा जोनास के साथ कई तस्वीरें साझा कीं। 

उन्होंने तस्वीरों के साथ लिखा, ‘‘इस दिवाली की कुछ पसंदीदा तस्वीरें। आप सभी को दिवाली की बहुत-बहुत शुभकामनाएं।’’ अनुष्का शर्मा ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर एक पोस्ट साझा करते हुए लिखा, ‘‘दिवाली की शुभकामनाएं।’’ अमिताभ बच्चन ने कहा, ‘‘सभी को दिवाली की हार्दिक शुभकामनाएं! चतुर्दशी के इस दिन मैं आपके अच्छे स्वास्थ्य और समृद्धि के लिए अपनी शुभकामनाएं, स्नेह और प्रार्थनाएं भेजता हूं। ईश्वर की कृपा हमेशा हम सभी पर बनी रहे।’’ 

अभिनेता रामचरण ने ‘एक्स’ पर एक पोस्ट साझा करते हुए कहा, ‘‘आप सभी को दिवाली की बहुत-बहुत शुभकामनाएं। यह त्योहार आपके और आपके प्रियजनों के जीवन में खुशियां, शांति और समृद्धि लेकर आए। आपकी दिवाली सुरक्षित और खुशनुमा हो।’’ 

कैटरीना कैफ ने विक्की कौशल और अपने बेटे विहान के साथ एक तस्वीर साझा की। उन्होंने लिखा, ‘‘हमारी अब तक की सबसे रोशन दिवाली... सभी को प्यार, रोशनी और खुशियों की शुभकामनाएं। - विक्की, कैटरीना और विहान।’’ सिद्धार्थ मल्होत्रा ने इंस्टाग्राम पर मिठाइयों के साथ अपनी एक तस्वीर साझा की। उन्होंने लिखा, ‘‘आप सभी को प्यार, खुशी और ढेर सारी मिठाइयों से भरी दिवाली की शुभकामनाएं।’’

 करण जौहर ने इंस्टाग्राम पर एक तस्वीर साझा करते हुए लिखा, ‘‘रोशनी और प्यार का मौसम... सकारात्मकता और उदारता का मौसम... सभी को दिवाली की शुभकामनाएं।’’ सारा अली खान ने इब्राहिम अली खान के साथ एक तस्वीर साझा की और लिखा, ‘‘सभी को दिवाली की ढेर सारी शुभकामनाएं।’’ 

धनुष ने ‘एक्स’ पर एक संदेश साझा करते हुए कहा, ‘‘सभी को दीपावली की हार्दिक शुभकामनाएं। हर दिल खुशियों से भरा रहे और प्यार की रोशनी हर घर में फैले।’’ करीना कपूर खान ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर एक पोस्ट साझा करते हुए सभी को दिवाली की शुभकामनाएं दीं। भूमि पेडनेकर, अनुपम खेर, कंगना रनौत, अल्लु अर्जुन और श्रेया घोषाल ने भी दीपावली पर लोगों को शुभकामनाएं दीं।

प्रमुख खबरें

पैपराजी के सामने एक्स-हसबैंड Bharat Takhtani संग खिलखिलाती नजर आईं Esha Deol

दिमागी नक्सली टिप्पणी पर Congress हमलावर, Jairam Ramesh बोले- पीएम मोदी का झोला उठाने का समय करीब

ओडिशा में बचाए गए 5 Orangutan पर इंडोनेशिया ने अब तक नहीं दिया मालिकाना हक का सबूत

Donald Trump युद्ध और चुनाव दोनों हार चुके हैं, Iran के Mohsen Rezaee ने कसा तंज