टेंड में है नियॉन ग्रीन कलर, आप भी जरूर करें कैरी

By वरूण क्वात्रा | Jul 03, 2019

इन दिनों नियॉन ग्रीन कलर काफी टेंड में हैं और अक्सर बॉलीवुड सेलेब्स इस कलर को कैरी किए हुए नजर आ रहे हैं। इस सीजन का यह हॉट कलर पूरी डेस में स्टाइल का एक तड़का लगा रहा है। शायद यही कारण है कि बॉलीवुड सेलेग्ब्स के वार्डरोब का यह फेवरिट कलर बन चुका है। तो चलिए आज हम आपको कुछ बॉलीवुड सेलेब्स के नियॉन ग्रीन कलर स्टाइलिंग अपीयरेंस दिखा रहे हैं−

आलिया भट्ट्

राजी गर्ल आलिया भट्ट ने बेहद कम समय में खुद को एक सक्सेसफुल एक्टेस के रूप में स्थापित किया है। आलिया की एक्टिंग के साथ−साथ उनकी स्टाइलिंग का भी कोई जवाब नहीं है। हाल ही में आलिया एक नियॉन ग्रीन कलर की ऑफ शोल्डर डेस में नजर आई, जो उन पर खूब जंच रही थी।


तमन्ना भाटिया 

तमन्ना भाटिया को तो इस बार ग्रीन कलर काफी भा रहा है और उन्होंने अपने वार्डरोब में ग्रीन कलर के कई शेड्स को जगह दी है। इस लुक में तमन्ना ने नियॉन ग्रीन कलर का लेसी स्पेगेटी टॉप, नियॉन ग्रीन का शॉर्ट जैकेट को डेनिम की शॉर्ट स्कर्ट के साथ टीमअप किया है। इसके साथ उन्होंने मल्टीकलर समर बूट्स पहने हैं। तमन्ना का यह लुक समर्स में यंग गर्ल्स के लिए काफी अच्छा है।

दीपिका पादुकोण

दीपिका पादुकोण भी इस ग्रीन कलर के प्रभाव से अछूती नहीं है। पिछले दिनों कान फिल्म फेस्टिवल में दीपिका ने नेट फैब्रिक का लाइम ग्रीन कलर का गाउन पहना था। इस ड्रेस के साथ उन्होंने एक हेडवेयर भी पहना था। हालांकि दीपिका का यह लुक बेहद लाउड था लेकिन फिर भी लाइम ग्रीन कलर में काफी अच्छी लग रही थी।

इसे भी पढ़ें: दुपट्टा के इन स्टाइल से सिंपल सी ड्रेस को बनाएं स्टाइलिश

रणवीर सिंह

वैसे नियॉन ग्रीन कलर का क्रेज सिर्फ बॉलीवुड एक्टेसेस पर ही नहीं है, बल्कि बॉलीवुड मेल स्टार्स पर भी इस कलर का खुमार छाया है। रणवीर सिंह का स्टाइलिंग सेंस काफी अलग है। ऐसे में रणवीर सिंह की वार्डरोब में ग्रीन कलर न हो, ऐसा तो हो ही नहीं सकता। रणवीर सिंह कई बार नियॉन ग्रीन कलर पहने हुए नजर आते हैं। इस लुक में भी रणवीर ने नियॉन कलर के सूट के साथ वाइट कलर की राउंड नेक प्लेन टी−शर्ट पहनी थी। इसके साथ उन्होंने वाइट स्पोर्ट्स शूज और वाइट कलर के शेड्स के साथ टीमअप किया था।

वरूण क्वात्रा

प्रमुख खबरें

Attica Gold पर ED का एक्शन, चोरी का सोना खरीदने के आरोप में 16 ठिकानों पर तलाशी

विपक्ष की आलोचनाओं से नहीं पड़ता फर्क, DMK पर सवाल जारी रहेंगे: Vijay

Badrinath में संगीत कार्यक्रम पर Murli Manohar Joshi ने जताई आपत्ति, रोक लगाने की मांग

UNGA में Shehbaz Sharif ने अलापा कश्मीर राग, Donald Trump के हस्तक्षेप का किया दावा