Dimple Kapadia Birthday: 16 की उम्र में बॉलीवुड डेब्यू, फिर 15 साल बड़े राजेश खन्ना से रचा ली शादी, ऐसा था दोनों का रिश्ता

By अनन्या मिश्रा | Jun 08, 2023

बॉलीवुड की दिग्गज अभिनेत्री डिंपल कपाड़िया आज यानी की 8 जून को अपना 65वां जन्मदिन मना रही हैं। बता दें कि एक्ट्रेस ने महज 16 साल की उम्र से ही अपना बॉलीवुड डेब्यू किया था। उन्होंने कई बड़ी हिट फिल्मों में काम किया है। बड़े पर्दे पर एक्ट्रेस ने कई रोमांटिक रोल भी निभाए हैं। आज ही के दिन यानी की 8 जून को डिंपल कपाड़िया का जन्म हुआ था। आइए जानते हैं एक्ट्रेस के जन्मदिन के मौके पर डिंपल कपाड़िया के जीवन से जुड़ी कुछ रोचक बातों के बारे में...

भारत की एक मशहूर अभिनेत्री रह चुकीं डिंपल कपाड़िया का जन्म 8 जून 1957 को हुआ था। इनके पिता चुन्नी लाल कपाड़िया एक बहुत बड़े व्यापारी थे। डिंपल कपाडिया ने अपनी शुरुआती शिक्षा St. Joseph’s Convent High School से पूरा किया है। उन्होंने महज 16 साल की उम्र में फिल्म निर्माता राज कपूर की 'बॉबी' से बॉलीवुड में डेब्यू किया था। यह फिल्म दर्शकों को बहुत पसंद आई थी। जिसके चलते उनकी पहली मूवी सुपरहिट साबित हुई थी। इस फिल्म के लिए डिंपल को फिल्मफेयर पुरस्कार भी मिला था। 

शादी

इस फिल्म के बाद डिंपल रातों रात सुपरस्टार बन गई थीं। पहली फिल्म के हिट होने के बाद एक्ट्रेस के पास फिल्मों की कतार लग गई थी। लेकिन एक्ट्रेस ने सभी प्रस्तावों को दरकिनार कर अभिनेता रहे राजेश खन्ना की पत्नी बनना उचित समझा। पहली फिल्म 'बॉबी' की शूटिंग के दौरान ही एक्ट्रेस का उस दौरान के सुपरस्टार रहे राजेश खन्ना से अफेयर हो गया। जिसके बाद उन्होंने खुद से 15 साल बड़े राजेश खन्ना से शादी कर ली। शादी के बाद डिंपल ने बॉलीवुड से पूरी तरह दूरी बना ली थी। 

बता दें कि फिल्मों में आने से पहले ही राजेश और डिंपल की पहली मुलाकात हुई थी। जिसके बाद अहमदाबाद के नवरंगपुरा स्पोर्ट्स क्लब में दोनों मिले थे। यहीं से इन दोनों की लव स्टोरी की शुरूआत हुई थी। जिसके बाद साल 1973 में दोनों ने शादी रचा ली थी। वहीं डिंपल ने शादी के करीब 11 सालों तक फिल्मी दुनिया से दूरी बनाए रखा। इस दौरान ट्विंकल खन्ना और रिंकी खन्ना का जन्म हुआ। दोनों बच्चों के जन्म के बाद डिंपल एक बार फिर बड़े पर्दे पर आना चाहती थी।

ऐसे टूटी शादी

जहां डिंपल के एक बार फिर फिल्मों में काम करना चाहती थीं। तो वहीं राजेश खन्ना इसके खिलाफ थे। यहीं से राजेश और डिंपल के रिश्तों में दरार आनी शुरू हो गई थी। शादी के करीब 9 साल बाद दोनों एक-दूसरे से अलग हो गए। जिसके बाद उन्होंने राजेश खन्ना का घर छोड़ दिया था। वह अपने दोनों बच्चों के साथ पिता के घर पर रहने लगी थीं। दोनों करीब 27 साल तक अलग रहे। लेकिन उन्होंने तलाक नहीं लिया था। हालांकि राजेश खन्ना के आखिरी समय में डिंपल उनके साथ ही रही थीं। राजेश खन्ना आखिरी समय में कैंसर से पीड़ित थे। जिसके बाद 18 जुलाई 2012 को राजेश खन्ना की मौत हो गई थी।

डिंपल कपाड़िया के अफेयर्स

राजेश खन्ना का घर छोड़ने के करीब 2 साल बाद एक्ट्रेस ने एक बार फिर फिल्मी दुनिया का रुख किया। इस दौरान उन्होंने फिल्म 'सागर' से वापसी की। इस फिल्म के बाद डिंपल का नाम अभिनेता सनी देओल के साथ जुड़ने लगा था। साल 1999 में सनी देओल और डिंपल कपाड़िया की कुछ तस्वीरें वायरल हुई थीं। जिसके बाद फिल्मी दुनिया में सनसनी मच गई थी। कहा तो यह भी जाता है कि डिंपल और सनी का रिश्ता करीब 11 सालों तक चला था। डिंपल चाहती थीं कि सनी देओल उनसे शादी कर लें। लेकिन सनी देओल पहले से शादीशुदा थे। जिसके चलते ये रिश्ता खत्म हो गया।

अवॉर्ड्स

डिंपल कपाड़िया को कई अवॉर्ड्स से सम्मानित किया जा चुका है। इनमें फिल्म बॉबी, सागर, रुदाली और क्रान्तिवीर के लिए उन्हें फिल्मफेयर सर्वश्रेष्ठ पुरस्कार से नवाजा गया था। वहीं साल 1993 में एक्ट्रेस को राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री का अवॉर्ड मिला था।

प्रमुख खबरें

Hindustan Zinc में Stake Sale की तैयारी, ₹80,000 करोड़ का Disinvestment Target पूरा करेगी सरकार

Womens Asia Cup से पहले Pakistan को बड़ा झटका, Najiha Alvi चोटिल होकर बाहर, Sadaf Shamas की हुई एंट्री

England Cricket में बड़ा बवाल, Nightclub के बाहर हथकड़ी में दिखे Brydon Carse टेस्ट मैच से बाहर

हरियाणा में Godrej Group का मेगा प्लान, 20,000 करोड़ के Investment से खुलेंगे 40,000 Jobs के नए द्वार