अजय देवगन को हुआ बेटी की उम्र की लड़की से प्यार, प्रियंका को क्यों आया गुस्सा?

By रेनू तिवारी | Apr 06, 2019

इस हफ्ते मुंबई गलियारो में काफी कुछ हलचल रही, आईये डालते है एक नजर..

‘पीएम नरेंद्र मोदी’ की बायोपिक पर बवाल क्यों?

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की जिंदगी पर बनी फिल्म ‘पीएम नरेंद्र मोदी’ जल्द ही सिनेमाघरों में दस्तक देगी। इस फिल्म का ट्रेलर रिलीज हो चुका है इस फिल्म के ट्रेलर के बाद अब इसके गाने रिलीज हो रहे हैं। इसका ‘फकीरा’ सॉन्ग अभी हाल ही में रिलीज हुआ है जिसमें नरेंद्र मोदी के रोल में विवेक ओबराय दिख रहे हैं और उनके युवा वक्त की इसमें कहानी दर्शाइ गई है।

तापसी पन्नू वेब डेब्यू

अब बॉलीवुड में अपनी एक्टिंग लोहा मनवाने वाली और पिंक, नाम शबाना, मुल्क जैसी फिल्मों की लीड एक्ट्रेस तापसी पन्नू वेब सीरिज में हाथ आजमाने जा रही हैं।ये वेब सीरिज अमेजन प्राइम वीडियो पर रिलीज होगी। इस वेब सीरिज का नाम ‘लाखों में एक सीजन 2’ है। तापसी पन्नू इसका प्रमोशन भी शानदार तरीके से कर रही हैं, जिसको देखकर हर कोई हैरान हो गया है। तापसी पन्नू इस वीडियो में अपने विचारों के जरिए पुरुषवादी सोच पर चोट कर रही हैं। वह लोगों को बता रही हैं कि लोगों ने किस तरह बिना सोचे और महसूस किए एक औरतों को एक ऑबजेक्ट के रूप में पेश किया है।

इसे भी पढ़ें: कैंसर के इलाज के बाद बॉलीवुड में वापसी कर रहे इरफान खान ने शेयर किया पोस्ट

प्रियंका चोपड़ा करेंगी मैगजीन के खिलाफ केस!

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस जल्द ही यूस की ओके मैगजीन के खिलाफ अफवाह फैलाने के लिए मानहानि का केस दर्ज करने वाले हैं। इस मैगजीन ने अपनी खबर में बताया था कि 117 दिन की शादी के बाद ही ये कपल तलाक लेने जा रहा है। भले निकयांका के तलाक की खबरों पर अब विराम लग चुका है, लेकिन लगता है हमारी देसी गर्ल और निक इस बात को ऐसे ही नहीं जाने देना चाहते हैं। वो ऐसी अफवाहों को मुंहतोड़ जवाब देते हुए इस मैगजीन के खिलाफ कड़ा रूख अपनाने की तैयारी में हैं। 

कंगना ‘मणिकर्णिका’ को लेकर चली चीन 

बॉलीवुड में ऐसी कई फिल्में हैं, जो इंडिया के अलावा चीन में भी रिलीज हो चुकी हैं। इसमें दंगल, सीक्रेट सुपरस्टार, बजरंगी भाईजान, टॉवलेट:एक प्रेमकथा, पीके और हिंदी मीडियम जैसी फिल्में शामिल हैं। ये सारी फिल्में न सिर्फ इंडिया, बल्कि चीन में भी काफी कामयाब रही थी। चीन में रिलीज होने वाली फिल्म में अब बॉलीवुड की क्वीन कंगना रनौत की मूवी भी शामिल हो चुकी है। ये एक्ट्रेस अब न सिर्फ इंडिया, बल्कि यहां भी अपनी एक्टिंग का लोहा मनवाने की तैयारी कर चुकी हैं। उनकी इसी साल आई फिल्म ‘मणिकर्णिका’ इस लिस्ट में जुड़ चुकी है।

इसे भी पढ़ें: निर्देशक अनुराग बासु की फिल्म ‘इमली’ से कंगना रनौत हुई आउट

दीपिका पादुकोण की  ‘छपाक’ 

हाल ही में फिल्म ‘छपाक’ का पहला पोस्टर रिलीज किया गया था, जिसमें दीपिका पादुकोण एसिड अटैक सर्वाइवर लक्ष्मी अग्रवाल के किरदार में दिखाई दीं। फिल्म का ये फर्स्ट लुक सोशल मीडिया पर काफी तेजी वायरल हो गया। इसके बाद आज दीपिका पादुकोण ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से एक फोटो शेयर किया है। इसमें फिल्म ‘छपाक’ की स्क्रिप्ट वाली स्पाइरल बुक रखी है।दीपिका पादुकोण के इस इंस्टाग्राम पोस्ट में उनकी छपाक की स्क्रिप्ट के अलावा एक पिंक कलर का हाइलाइटर,फुट्टा,पेंसिल और रबड़ भी एक बेड पर रखी हुई है। इसे शेयर करते हुए दीपिका पादुकोण ने लिखा कि इस तरह के होमवर्क करने को मैं काफी एन्जॉय करती हूं। आपको बता दें कि फिल्म की शूटिंग दिल्ली में हो रही है। दीपिका इसके लिए होली के तुरंत बाद से ही दिल्ली में आ गई थीं।

अजय देवगन को हुआ बेटी की उम्र की लड़की से प्यार

अजय देवगन, तब्बू और रकुल प्रीत सिंह की फिल्म ‘दे दे प्यार दे’ का ट्रेलर मंगलवार को रिलीज हो गया है। सीरियस फिल्मों से थोड़ा सा ब्रेक लेते हुए अजय देवगन इस कॉमेडी फिल्म में रकुल प्रीत के साथ फ्लर्ट करते नजर आएंगे। यह फिल्म अधेड़ उम्र के शख्स के अपनी से आधी उम्र की लड़की के साथ रिलेशनशिप में होने की कहानी पर आधारित एक कॉमेडी फिल्म है। 

प्रमुख खबरें

सचिन तेंदुलकर के साथ Debut करने वाले Salil Ankola डिप्रेशन में, Pune के सेंटर में भर्ती हुए

Cooper Connolly का तूफानी शतक पड़ा फीका, Sunrisers Hyderabad ने जीता रोमांचक मैच

West Bengal: अब ममता बनर्जी नहीं रहीं मुख्यमंत्री, राज्यपाल आरएन रवि ने भंग की विधानसभा

सियासत का नया व्याकरण लिखता जनादेश 2026