30 के बाद भी सिंगल हैं बॉलीवुड के ये अभिनेत्रियां, प्यार किया लेकिन शादी नहीं!

By रेनू तिवारी | Sep 20, 2019

दीपिका पादुकोण, प्रियंका चोपड़ा, एश्वर्या राय जैसी सुपरहिट एक्ट्रेस ने बॉलीवुड में शुमार होने के बाद अपना घर भी बसाया। देखा जाए तो करियर के साथ साथ अपनी निजी जिंदगी पर भी अभिनेत्रियों ने ध्यान दिया लेकिन इसके दूसरी और कुछ एक्ट्रेस ऐसी भी है जिसनी उम्र शादी की है और करियर भी अच्छी चल रहा है, रिलेशनशिप में भी रही हैं लेकिन उन्होंने अभी तक शादी नहीं की है। शादी न करने की वजह तो उनकी व्यक्तिगत है लेकिन हम आज आपको बता रहे हैं बॉलीवुड की सिंगल एक्ट्रेस की लिस्ट के बारे में- 

काजल अग्रवाल एक भारतीय फ़िल्म अभिनेत्री है, जों अधिकतर तेलगू फ़िल्मों को करके मशहूर हुई है। काजल ने बॉलीवुड में भी कई फिल्मों में काम किया है। काजल की उम्र 34 साल है।

अनुष्का शेट्टी एक भारतीय अभिनेत्री हैं। इन्होने कई तेलुगू व तमिल फिल्मे की है जो सुपरहिट हुई है। अनुष्का शेट्टी साउथ की सबसे मंहगी एक्टेस में से एक है। कहा जाता है अनुष्का बाहुबली फेम प्रभास के साख प्यार में हैं लेकिन 37 साल की अनुष्का ने अभी तक शादी नहीं की।

सुष्मिता सेन ने 1994 में मिस यूनिवर्स का खिताब जीता और ऐसा करने वाली पहली भारतीय महिला बनकर इतिहास रच दिया। बॉलीवुड में उनके करियर की शुरुआत धीमी रही, लेकिन एक बार जब उन्होंने रफ्तार पकड़ी, तो उन्होंने अपने लुक्स और प्रतिभा से इंडस्ट्री पर राज किया। सुष्मिता सेन ने आज तक शादी नही की उनकी उम्र 43 साल है। सुष्मिता सेन रोहमन शॉल के साथ रिलेशनशिप में हैं।

तब्बू अपने सांवले लुक और अपनी ऑफबीट फिल्मों के लिए काफी जानी जाती हैं। 46 वर्षीय एक्ट्रेस अपनी दमदार एक्टिंग के लिए इंडस्ट्री मे शुमार है लेकिन तब्बू ने आज तक शादी नहीं की। तब्बू का नाम अजय देवगन के साथ कई बार जोड़ा गया। 

प्रमुख खबरें

NIA कोर्ट ने PFI के 4 सदस्यों को शशिकुमार मर्डर केस में सुनाई उम्रकैद

AIIMS Nagpur: सुरक्षा के आश्वासन के बाद रेजिडेंट डॉक्टरों की हड़ताल खत्म

Odisha School Textbooks में मिलीं 1741 गलतियां, सरकार ने पूर्व निदेशक सहित चार को किया निलंबित

S Jaishankar ने नाविकों पर हमलों को बताया अस्वीकार्य, Liberia के साथ मिलकर बनाया मित्र समूह