By दिव्यांशी भदौरिया | Jun 13, 2026
उम्र चाहे कोई-सी भी हो, बस आपको स्टाइलिश दिखना बेहद जरुरी है। क्या आप भी 50 के उम्र के पड़ाव पर पहुंच गई हैं। लेकिन खुद को हमेशा बूढ़ा फील करती हैं। अब ऐसी गलती बिल्कुल न करें। आप भी 50 की उम्र में एकदम स्टाइलिश दिख सकती हैं।
सही फिटिंग वाला सलवार सूट चुनें
अगर आपका 50 की उम्र में थोड़ा वजन अधिक है, तो भी आप पतली नजर आ सकती हैं। सलवार सूट की फिटिंग का ध्यान रखकर, आप भी हीरोइन लग सकती हैं। 50 की उम्र में बहुत ज्यादा टाइट या जरुरत से ज्यादा ढीले कपड़े पहनने से बचें। ऐसे सलवार सूट का चयन करें, जो आपकी बॉडी शेप के अनुसार काफी फिट हो।
फैब्रिक का रखें खास ध्यान
जब भी आप सलवार सूट का फैब्रिक खरीदें, तो सबसे जरुरी है कि जॉर्जेट, सिल्क ब्लेंड, क्रेप, चिनॉन और कॉटन सिल्क फैब्रिक हो, क्योंकि यह आपको स्टाइलिश और शानदार लुक देगा। इस उम्र में आप ज्यादा भारी और कड़क फैब्रिक पहनने की बजाय ऐसे कपड़ों का चयन करें, जो आसानी से ड्रेप हो जाए और शरीर पर सुंदर नजर आएं।
सॉफ्ट और रिच कलर्स को दें प्राथमिकता
अब आप 50 की उम्र में रंगों से दूरी न बनाएं। बहुत-सी महिलाएं यह तय करने लगती हैं कि उम्र ज्यादा हो गई है, तो लोग यह न कहने लगे कि कितना चटक रंग पहनती है, वो भी इस उम्र में। जिसके चलते कई महिलाएं डार्क रंग के कपड़े लेने से बचती हैं। लेकिन बहुत ज्यादा नियॉन या चटक रंगों के कारण ज्वेल टोन और सॉफ्ट शेड्स आपको एकदम जवान बनाकर रखेगा।
ज्वेलरी रखें मिनिमल
किसी भी सलवार सूट के साथ ज्यादा हैवी ज्वेलरी पहनने से बचें। एक स्टेटमेंट ईयररिंग, मोती की माला या खूबसूरत कुंदन स्टड्स आपके पूरे लुक को खास बना सकता है। इस बात का ध्यान रखना है कि एलिगेंस का मतलब ओवरड्रेस नहीं होता, बल्कि लुक को बैलेंस्ड बनाना जरुरी है।
फुटवियर भी है जरूरी
गौरतलब है कि आपका फुटवियर का लुक ही आउटफिट में चार चांद लगाता है। सलवार सूट के साथ ब्लॉक हील्स, वेजेज या एम्बेलिश्ड जूतियां बहुत अच्छी लगती हैं। यदि आपको हील्स पहनने में परेशानी होती है तो स्टाइलिश फ्लैट फुटवियर भी बेहतरीन ऑप्शन हो सकता है।
दुपट्टा को स्मार्ट तरीके से कैरी करें
ऐसा जरुरी तो नहीं हर एक सलवार सूट के साछ दुपट्टा कैरी किया जा सके। यदि आपके सूट सेट के साथ दुपट्टा है तो उसे गर्दन से चिपकाकर या कंध पर पिनअप भी कर सकती हैं।