Bollywood Wrap Up | आलिया भट्ट की 'Alpha' के टीजर पर भड़का इंटरनेट | सिनेमा गलियारों की सबसे बड़ी खबरें | Bollywood News Today In Hindi

By रेनू तिवारी | Jun 11, 2026

11 जून 2026: आज बॉलीवुड और मनोरंजन की दुनिया से कई बड़ी, विवादित और चौंकाने वाली खबरें सामने आई हैं। आलिया भट्ट की 'Alpha' के टीजर पर छिड़े विवाद से लेकर 'Lock Upp 2' की नई होस्टिंग तक, जानिए आज की टॉप 5 सुर्खियां:

आलिया भट्ट की 'Alpha' के टीजर पर भड़का इंटरनेट

'La Femme Nikita' की कॉपी होने का लगा आरोप

नेटिजन्स ने दावा किया है कि टीजर में आलिया भट्ट और

 बॉबी देओल का जो रेस्टोरेंट वाला एक्शन सीक्वेंस है वह 1990 की

 आइकॉनिक हॉलीवुड क्लासिक 'La Femme Nikita' 

और 'American Sniper' की हूबहू नकल है। 

एक्स पर दोनों फिल्मों के सीन्स की तुलना के वीडियो तेजी से वायरल हो रहे हैं

फिल्म की कहानी का क्रेडिट उदय चोपड़ा को दिए जाने पर

 भी फैंस भड़क उठे हैं और फिल्म को ट्रोल कर रहे हैं। शाहरुख खान और

 कैटरीना कैफ ने आलिया के इस खूंखार लुक का समर्थन किया है

.....................................................................................................................

'₹370 की बिरयानी' विवाद में फंसे प्रणीत मोरे

रश्मि देसाई और एली अवराम सहित कई सेलेब्स ने लिया आड़े हाथ

एक्ट्रेस रश्मि देसाई, सुतपा सिकदार और आयशा खान सहित कई फीमेल

 कंटेंट क्रिएटर्स ने प्रणीत मोरे और शो पर आए उस शख्स को जमकर लताड़ा है

रश्मि देसाई ने कहा कि "महिला की सहमति को मजाक समझना बेहद शर्मनाक है

 विवाद बढ़ने के बाद उस शख्स (हिमांशु जांगरा) को उसकी कंपनी

 ने नौकरी से निकाल दिया है, क्योंकि कंपनी के कई क्लाइंट्स ने 

इस आपत्तिजनक बयान के बाद हाथ पीछे खींच लिए थे

.....................................................................................................................

'Lock Upp Season 2' से कंगना रनौत का पत्ता साफ! 

टेलीविजन और ओटीटी की दुनिया से आज की सबसे बड़ी खबर 

रियलिटी शो 'लॉक अप सीजन 2' (Lock Upp 2) को लेकर आई है

राजनीति में कदम रखने और व्यस्तताओं के कारण 

कंगना रनौत इस सीजन को होस्ट नहीं कर रही हैं

मेकर्स ने उनका रिप्लेसमेंट ढूंढ लिया है। अब फराह खान और 

रितेश देशमुख मिलकर 'लॉक अप 2' को होस्ट करेंगे

आज मेकर्स ने इसका एक मजेदार टीजर भी जारी कर दिया है,

जिसे फैंस काफी पसंद कर रहे हैं

.....................................................................................................................

रैपर बादशाह की 'मिस्ट्री गर्ल' का खुलासा

ईशा रिखी ने शादी की खबरों पर लगाई मुहर

लंबे समय से चल रही अफवाहों पर आखिरकार विराम लग गया है

मशहूर पंजाबी एक्ट्रेस ईशा रिखी ने रैपर बादशाह

 के साथ अपनी शादी की खबरों की पुष्टि कर दी है

शादी की पुष्टि: पिछले कुछ महीनों से इंटरनेट पर

 दोनों की शादी की तस्वीरें वायरल हो रही थीं, लेकिन दोनों चुप थे

आज ईशा रिखी ने अपने सोशल मीडिया पर आधिकारिक 

तौर पर बादशाह को 'पति देव' कहते हुए लिखा कि 

वह जल्द ही अपने फैंस को इस बारे में पूरी सफाई देंगे

.....................................................................................................................

प्रमुख खबरें

चक्रवात Arnab का खतरा: Andhra Pradesh ने 20 जिलों के लिए 27 करोड़ रुपये किए मंजूर

उत्तर प्रदेश में 2030-31 तक 500 नए Global Capability Center खोलने की तैयारी

100 करोड़ के कथित घोटाले में DMK नेता महेश पोय्यामोझी की अग्रिम जमानत मद्रास हाईकोर्ट से खारिज

सुलतानपुर की विशेष अदालत ने Rahul Gandhi को मानहानि मामले में बरी किया