Bollywood Wrap Up | कार्तिक आर्यन को भरी महफिल में फीमेल फैन ने शादी के लिए किया प्रपोज, वीडियो वायरल

By रेनू तिवारी | Aug 11, 2023

अनिल शर्मा निर्देशित सनी देओल, अमीषा पटेल और उत्कर्ष शर्मा मुख्य भूमिकाओं में 11 अगस्त, 2023 को रिलीज़ हुई। 2001 की फिल्म 'गदर: एक प्रेम कथा' की अगली कड़ी के रूप में काम करते हुए, यह फिल्म सनी और अमीषा को वापस ले आई। 22 साल के अंतराल के बाद अपनी प्रतिष्ठित भूमिकाओं तारा और सकीना में बड़े पर्दे पर एक बार फिर से वापस आ गये है और आते ही पूरे भारत में गदर मचा रहे हैं। यह फिल्म एक पीरियड एक्शन ड्रामा है, जिसे शक्तिमान तलवार ने लिखा है। पहली फिल्म में तारा अपनी मौहब्बत सकीना को वापस लाने के लिए पाकिस्तान जाता है और इस बार तारा का बेटा जीते पाकिस्तान चला जाता है अब उसे वापस लेने के लिए तारा पाकिस्तान जाता है और पूरा पाकिस्तान अपने सिर पर उठा लेते हैं।

इसे भी पढ़ें: Bollywood Wrap Up | Bigg Boss OTT 2 में पूजा भट्ट ने चलाया फोन, मनीषा रानी को ऑफर हुई फिल्म

बॉलीवुड एक्टर इमरान खान लंबे समय से ब्रेक पर हैं। एक्टर को 'जाने तू या जाने ना', 'डेल्ही बेली' और 'एक मैं और एक तू' जैसी कुछ यादगार फिल्मों में अभिनय के लिए जाना जाता है। इन फिल्मों में काम करने के बाद एक्टर ने काम से एक लंबा ब्रेक लिया था। वह काफी समय से लाइमलाइट से दूर हैं। प्रशंसक खान को फिर से स्क्रीन पर देखने का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। खैर, उनके लिए अच्छी खबर है क्योंकि इमरान खान ने आखिरकार बॉलीवुड में अपनी वापसी की योजना की पुष्टि कर दी है।

..................................................................................................................

सनी देओल और अमीषा पटेल की फिल्म गदर 2 हुई रिलीज

सिनेमाघरों में जमकर भीड़ हुई इकठ्ठा, हॉल में ही नाचे फैंसॉ

बिना नलका उखाड़े सनी देओल ने पाकिस्तान में मचाया गदर

सनी और अमीषा-स्टारर ने पहले ही दिन की 30-35 करोड़ की कमाई

..................................................................................................................

अक्षय कुमार और पंकज त्रिपाठी की फिल्म ओएमजी 2 भी हुई रिलीज

अक्षय कुमार की फिल्म ओएमजी 2 को सेंसर ने दिया था ए सर्टिफिकेट 

अक्षय कुमार की फिल्म को भी बहुत अच्छे रिव्यू मिले हैं

सोशल मीडिया और आलोचकों ने फिल्म को 4 स्टार दिए हैं

फैंस बोले-फिल्म को ए सर्टिफिकेट के दायरे में बांधने की जरूरत नहीं

..................................................................................................................

अनन्या पांडे ने मुंबई एयरपोर्ट पर दिखाया बार्बी लुक

अनन्या पांडे के हैंडबैग पर टिकी फैंस की नजरें

अनन्या पांडे को पैपराजी ने अपने कैमरे में कैद कर लिया 

अनन्या ने गाड़ी से निकलते ही अपना जलवा बिखेर दिया

अनन्या पांडे ने स्माइल करके सभी का दिल जीत लिया

..................................................................................................................

जैकलीन फर्नांडिस के बर्थडे पर महाठग सुकेश का रोमांटिक लव लेटर

सुकेश ने जेल से पहले भी 'बेबी गर्ल'को भेजा था प्रेम पत्र

जैकलीन फर्नांडिस का महाठग सुकेश चंद्रशेखर के साथ गहरा कनेक्शन है

सुकेश  200 करोड़ की ठगी के मामले जेल दिल्ली की मंडोली जेल में बंद है

..................................................................................................................

बॉलीवुड एक्टर कार्तिक आर्यन ने अपना एक वीडियो शेयर किया है 

कार्तिक को भरी महफिल में फीमेल फैन ने शादी के लिए किया प्रपोज

कार्तिक आर्यन मेलबर्न में अपने फैंस से बात करते नजर आ रहे हैं

कार्तिक आर्यन का ये वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है

..................................................................................................................

प्रमुख खबरें

Bhagwant Mann का आश्वासन, परविंदर सिंह झोटा हत्याकांड की होगी गहन जांच

Kanpur में फर्जी बैंक शिकायत जांच से खुली 2.66 करोड़ रुपये की Cyber Fraud, दो पकड़े गए

मालेगांव Fast Track Court ने चार साल की बच्ची से दुष्कर्म और हत्या के दोषी को सुनाई फांसी

मुंबई में होगी S Jaishankar और Marco Rubio की द्विपक्षीय वार्ता, रक्षा और व्यापार पर रहेगा जोर