Bollywood Wrap Up | शादी के 2 साल बाद फिर दूल्हा बनें Ranbir Kapoor, वहीं Salman Khan की उड़ी रातों की नींद

By रेनू तिवारी | Oct 14, 2024

बॉलीवुड में सलमान खान के करीबी माने जाने वाले बाबा सिद्दीकी की हत्या के बाद से ही काफी माहौल गरमाया हुआ है। बाबा सिद्दीकी की सरेआम हत्या ने जहां बदमाशों के हौसलों को बुलंद किया है तो वहीं दूसरी तरफ कई लोगों के लिए यह एक खतरे की घंटी हैं। वाई सुरक्षा में रहने वाले बाबा सिद्दीकी की हत्या सुरक्षा पर काफी सवाल उठाती हैं। पुलिस मामले की जांच कर रही हैं। वहीं दूसरी तरफ इस वारदात के बाद सलमान खान की सुरक्षा को और भी ज्यादा बढ़ा दिया है क्योंकि  लॉरेंस बिश्नोई गिरोह ने इस हत्या की जिम्मेदारी ली थी। एजेंसियां बॉलीवुड अभिनेता सलमान खान की सुरक्षा को लेकर सतर्क हो गई है। सुपरस्टार सलमान खान की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए नवी मुंबई पुलिस ने अतिरिक्त प्रयास किए हैं। अभिनेता को आखिरी बार उनके करीबी सहयोगी बाबा सिद्दीकी के अंतिम संस्कार में देखा गया था। एनसीपी नेता की 12 अक्टूबर 2024 को गोली मारकर हत्या कर दी गई थी।

 ..................................................................................................................

ऐश्वर्या राय और अभिषेक बच्चन दोनों लगातार खबरों में बने हुए हैं

कई बार दोनों के बीच अनबन की भी खबरें सामने आईं 

लेकिन अब लगता है कि ये अफवाहें पूरी तरह से झूठी ही थीं

एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है

वीडियो में ऐश्वर्या राय और अभिषेक बच्चन दोनों ही एक जैसे 

आउटफिट में सजे धजे नजर आ रहे हैं, साथ में आराध्या भी है

दोनों ने ही येलो बेस वाला मल्टी कलर जैकेट कैरी किया है

वहीं आराध्या पर्पल फ्लोरल फ्रॉक में दिख रही हैं

ये कह पाना आसान नहीं है कि ये हाल ही के वेकेशन का वीडियो है

 ..................................................................................................................

शादी के 2 साल बाद फिर दूल्हा बने रणबीर कपूर 

धड़ल्ले से वायरल हो रहा है एक्टर रणबीर कपूर का वीडियो

रणबीर कपूर डिजाइनर तरुण तहिलियानी के 

फैशन शो का हिस्सा बनने के लिए दिल्ली पहुंचे थे 

रणबीर कपूर ने शोजटॉपर बनकर धमाकेदार एंट्री मारी

रणबीर कपूर दूल्हा बनकर सफेद गाड़ी की सवारी करते नजर आए 

वीडियो में रणबीर कपूर तरुण तहिलियानी के साथ नजर आ रहे हैं

 ..................................................................................................................

पूजा भट्टने मेट्रो में 'जय श्रीराम' के जयकारे लगाने वालों पर निकाला गुस्सा

अब पूजा भट्ट का लेटेस्ट ट्वीट उनके लिए मुसीबत बन गया है

मुंबई मेट्रो में कुछ लोग भजन और जय श्रीराम का जयकारा लगा रहे थे

मुंबई मेट्रो का ये वीडियो काफी ज्यादा वायरल हुआ

वीडियो पर पूजा ने अपनी राय रखी, और ऐसा करने वालों की आलोचना की

उन्होंने लिखा-'पब्लिक प्लेस पर इसकी कैसे इजाजत? 

इससे कोई फर्क नहीं पड़ता है कि ये हिंदुत्व पॉप, क्रिसमस कैरोल है!...

 ..................................................................................................................

बाबा सिद्दीकी की मौत के बाद सलमान खान उनका परिवार सदमे में है 

वहीं अब एक्टर की सुरक्षा के लिए फैमिली ने ये बड़ा फैसला लिया है

बाबा सिद्दीकी की मौत की घटना की जिम्मेदारी बिश्नोई गैंग ने ली है

बता दें कि बिश्नोई गैंग का सलमान खान के साथ 36 का आंकड़ा है 

यह गैंग कई बार एक्टर को जान से मारने की कोशिश भी कर चुकी है

बाबा सिद्दीकी की मौत के बाद सलमान खान की सुरक्षा बढ़ा दी गई है

 ..................................................................................................................

कैंसर से लड़ रहीं हिना खान

आंख की फोटो शेयर कर बढ़ाई फैंस की चिंता

हिना खान ने हाल ही में एक तस्वीर शेयर की है

जिसने उनके फैंस की चिंता बढ़ा दी है

पोस्ट में हिना ने कैंसर से जंग के बीच अपना हाल बयान किया

उनकी आंखों की सारी पलकें भी झड़ गई हैं

प्रमुख खबरें

रेत खनन में 1427 करोड़ के नुकसान पर Durai Murugan पर DVAC की FIR, 34 ठिकानों पर तलाशी

Shakahola केस में 190 बच्चों की मौत के जिम्मेदार Paul Mackenzie को मिली 200 साल की जेल

UP में Diwali और छठ पर Medical College अलर्ट, 24 घंटे चालू रहेंगी जीवन रक्षक सेवाएं

Chennai Open में Vaishnavi Adkar को मिली हार Maya और Shrivalli Quarter Final में पहुंचीं