Bollywood Wrap-up: तमन्ना भाटिया ने 'छठी मैया' के रंग में रंगा देश, तो बेटे की कब्र पर रो पड़ीं सेलिना जेटली! पढ़ें आज की 5 बड़ी खबरें

By रेनू तिवारी | Sep 11, 2026

एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री में आज खुशियों, भक्ति, सनसनी और गहरे व्यक्तिगत दर्द का अनोखा संगम देखने को मिला। जहां एक तरफ बॉलीवुड से लेकर पाकिस्तान की म्यूजिक इंडस्ट्री तक नए गानों और क्रॉस-बॉर्डर कोलैबोरेशन की जबरदस्त चर्चा है, वहीं दूसरी तरफ कुछ भावुक कर देने वाले पलों ने हर किसी की आंखें नम कर दी हैं। तमन्ना भाटिया के नए भक्ति गीत ने पूरे देश को छठी मैया की आस्था और बिहारी संस्कृति के रंग में रंग दिया है, तो वहीं दूसरी ओर अपने दिवंगत मासूम बेटे की कब्र पर फूट-फूटकर रोती सेलिना जेटली का वीडियो देखकर लाखों फैंस का कलेजा कांप उठा है। इसके साथ ही 'बिग बॉस 20' के घर में बदले सत्ता के समीकरण, राखी सावंत का पाकिस्तानी रैप सॉन्ग में धमाकेदार अंदाज और हॉलीवुड के अवेंजर्स फैंस के लिए आई सबसे बड़ी खुशखबरी ने आज दिन भर सोशल मीडिया पर तहलका मचाए रखा। आइए विस्तार से जानते हैं आज की 5 सबसे बड़ी और चर्चित खबरें!

अपकमिंग फिल्म 'Vvaan' का बहुप्रतीक्षित भक्ति गीत 'छठी मैया' 

रिलीज होते ही सोशल मीडिया पर खूब ट्रेंड कर रहा है

विशाल मिश्रा की आवाज और तमन्ना भाटिया के भावुक कर देने वाले अभिनय

ने बिहार और यूपी समेत पूरे देश के फैंस को झूमने पर मजबूर कर दिया है

तमन्ना भाटिया ने इस गाने को केवल एक म्यूजिकल नंबर नहीं, 

बल्कि एक गहरी आस्था और परंपरा के रूप में पर्दे पर उतारने का फैसला किया

शूटिंग शुरू करने से पहले उन्होंने छठ पूजा की रस्मों, इसके महत्व और 

बिहार-पटना में इसे मनाने के तरीकों को विस्तार से समझा

गाने में तमन्ना पारंपरिक लाल साड़ी, मांग में लंबा सिंदूर और बिहारी लुक में नदी

किनारे सूर्यदेव को अर्घ्य देती नजर आ रही हैं, जो दर्शकों को खासा पसंद आ रहा है

'छठी मैया' गाने को मशहूर संगीतकार विशाल मिश्रा ने कंपोज किया है 

और अपनी आवाज भी दी है. गाने के बोल कौशल किशोर ने लिखे हैं, 

जबकि कोरियोग्राफी की जिम्मेदारी दिग्गज चिन्नी प्रकाश ने संभाली है

ये गाना जी म्यूजिक लेबल के तहत रिलीज किया गया है

बेटे शमशेर की कब्र पर टूटीं सेलिना जेटली

सेलिना जेटली ने बेटे शमशेर के जन्मदिन पर उसकी कब्र के पास

भावुक होकर उसे याद किया। पोस्ट में उन्होंने बेटे से अपना दर्द

मां का प्यार और परिवार से जुड़ी मुश्किलें साझा कीं

इस वीडियो के साथ सेलिना ने एक लंबा और बेहद भावुक नोट भी लिखा है

जिसमें उन्होंने अपने बेटे को याद करते हुए मां के दर्द, प्यार और उस 

खालीपन के बारे में बताया है, जिसे वह आज भी महसूस करती हैं

एक्ट्रेस इन दिनों मुश्किल वक्त से गुजर रही हैं और वो 

अपने सोशल मीडिया पर अक्सर जिंदगी का हाल बयां करती रहती हैं

राखी सावंत ने हानिया को दिया खास मैसेज

पाकिस्तानी रैप सॉन्ग 'Pablo' में राखी सावंत की आवाज

पाकिस्तानी एक्ट्रेस-सिंगर हानिया आमिर ने अपने हेटर्स के लिए 

बनाए रैप सॉन्ग 'पाब्लो' से म्यूज़िक की दुनिया में कदम रखा

गाने के आउट्रो में राखी सावंत हानिया की तारीफ करती हैं 

और उन्हें लोगों की आलोचनाओं की चिंता न करने की सलाह देती हैं

राखी ने अपने खास और बेबाक अंदाज में हानिया को हिम्मत देते हुए 

कहा कि उन्हें डरने की जरूरत नहीं है और उन्हें लगातार आगे बढ़ते रहना चाहिए

राखी ने हानिया की खूबसूरती की तारीफ करते हुए उन्हें ‘शेरनी’ भी कहा

'बिग बॉस 20' को मिला पहला कैप्टन: Young DSA ने संभाली कमान

रियलिटी शो 'बिग बॉस 20' में पुणे के रैपर Young DSA (हर्ष विजय मचारे)

कैप्टेंसी टास्क जीतकर घर के पहले कैप्टन बन गए हैं

कैप्टन बनते ही उनकी टीवी एक्ट्रेस कनिका मान से तीखी बहस देखने को मिली

शो के 19 सालों के सफर की रील में दिवंगत अभिनेता सिद्धार्थ शुक्ला

और शहनाज़ गिल (सिडनाज़) के पलों को देखकर आम्रपाली दुबे 

और माही विज समेत सभी कंटेस्टेंट्स भावुक हो गए....

'Avengers: Endgame: Encore' की एडवांस बुकिंग शुरू

मार्वल इंडिया ने 25 सितंबर को भारत के सिनेमाघरों में फिर से रिलीज हो रही

'Avengers: Endgame: Encore' की एडवांस बुकिंग IMAX और

'इन्फिनिटी विजन' जैसे प्रीमियम फॉर्मेट्स में शुरू कर दी है

इस री-रिलीज के साथ भारतीय फैंस को 18 दिसंबर 2026 को आने वाली 

फिल्म 'Avengers: Doomsday' की एक्सक्लूसिव पहली झलक दिखाई जाएगी

प्रमुख खबरें

Greater Noida में वित्तीय गड़बड़ी पर PNB का भरोसा, ग्राहकों के सभी वैध दावों का होगा निपटारा

Aaditya Thackeray ने Pradeep Purnekar मर्डर केस में सरकार पर साजिशकर्ताओं को बचाने का आरोप लगाया

Canada बनेगा EU का सहयोगी सदस्य, Carney और Ursula ने आर्थिक दबाव के खिलाफ गठबंधन पर दिया जोर

नागपुर MLC Election में पराजय पर Chandrashekhar Bawankule बोले- महायुति सहयोगियों की भूमिका की होगी समीक्षा