बॉलीवुड के दबंग सलमान खान का अपने फैंस के लिए तोहफा, लेकर आ रहे हैं नया चैनल

By रेनू तिवारी | Apr 15, 2020

लॉकडाउन के कारण सब कुछ बंद है और अभी कुछ कहा भी नहीं जा सकता कि सब कुछ कब खुलेगा। लॉकडाइन के कारण सिनेमाघर बंद होने के कारण तमाम फिल्मों की रिलीज टल गई है। बड़ी फिल्मों की रिलीज डेट टलने का असर आने वाली फिल्मों पर भी पड़ेगा ये तो तय है। अब फिल्मों के जरिए न सही लेकिन लॉकडाउन में फिल्मी सितारे सोशल मीडिया पर अपने फैंस का मनोरंजन कर रहे हैं। हाल ही में कार्तिक आर्यन अपना यूट्यूब शो लेकर आये हैं। जिसमें वह लॉकडाउन के मशहूर लोगों से गपशप करते नजर आये। कॉमेडियन भारती भी अपना कॉमेडी शो लेकर आयी है। ये सारे शो घर के अंदर ही शूट किए गये हैं।

इसे भी पढ़ें: ऋतिक रोशन के घर में कोरोना की दस्तक? घर के स्टाफ का एक सदस्य निकला कोरोना पॉजिटिव

अब बॉलीवुड के दबंग सलमान खान भी अपना यूट्यूब चैनल लेकर आ रहे हैं। सलमान खान ने ये फैसला अपने फैंस के साथ कनेक्ट रहने के लिए किया है। सलमान खान के यूट्यूब चैनल का नाम- बीइंग सलमान खान होगा। सलमान खान  चैनल पर अपनी निजी जीवन से जुड़ी चीजों को अपने फैंस के साथ साझा करेंगे। सलमान खान के करीबी सूत्रों से पता चला है वह जल्द ही इस चैलन को लॉन्च कर सकते हैं।

इसे भी पढ़ें: एकता कपूर ने स्मृति ईरानी के साथ शेयर की थ्रोबैक तस्वीर, केंद्रीय मंत्री ने लिखा- कुछ लोग...

आपकों बता दें कि लॉकडाउन के दौरान सलमान खान अपने पनवेल वाले फॉर्म हाउस में अपना वक्त बिता रहे हैं। सोशल मीडिया पर सलमान खान अपनी वहां की एक्टिविटी को शेयर करते रहते हैं। लॉकडाउन के दौरान सलमान खान की दरियादिली भी देखने को मिली। सलमान खान बॉलीवुड के 25 हजार डेली वर्कर्स को आर्थिक मदद कर रहे हैं। इसके अलावा सलमान खान दिहाड़ी पर काम करने वाले मजदूरों के लिए भी खाने और दवाई की जिम्मेदारी उठा रहे हैं।

प्रमुख खबरें

NIA कोर्ट ने PFI के 4 सदस्यों को शशिकुमार मर्डर केस में सुनाई उम्रकैद

AIIMS Nagpur: सुरक्षा के आश्वासन के बाद रेजिडेंट डॉक्टरों की हड़ताल खत्म

Odisha School Textbooks में मिलीं 1741 गलतियां, सरकार ने पूर्व निदेशक सहित चार को किया निलंबित

S Jaishankar ने नाविकों पर हमलों को बताया अस्वीकार्य, Liberia के साथ मिलकर बनाया मित्र समूह