अमेजन में लगी आग: ‘कैप्टन नीरो’ के टैग को ब्राजील के राष्ट्रपति ने किया खारिज

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Aug 23, 2019

ब्रासीलिया। ब्राजील के राष्ट्रपति जैर बोल्सोनारो ने इस बात से इनकार किया है कि उनकी नीतियां अमेजन जंगल में लगी भयानक आग के लिए जिम्मेदार है। उन्होंने मीडिया पर आरोप लगाया कि वह उन्हें ‘कैप्टन नीरो’ कहकर देश के हितों को नुकसान पहुंचा रहे हैं। बोल्सोनारो ने शुष्क मौसम में लगी आग का हवाला देते हुए कहा, ‘‘ मैं आग लगने की घटना का बचाव नहीं करता हूं क्योंकि हमेशा ही आग लगती रही है और यह लगती रहेगी। दुर्भाग्यवश अमेजन के जंगल में ऐसा हमेशा होता है।’’

इसे भी पढ़ें: Amazon के जंगल में लगी 6 साल की सबसे भयावह आग, हर जगह छाया अंधेरा

बोल्सोनारो ने एक ट्वीट में कहा कि फ्रांस के राष्ट्रपति का वह सुझाव उनकी औपनिवेशिक मानसिकता को दर्शाता है कि अमेजन जंगल में लगी आग के बारे में जी-7 बैठक के दौरान चर्चा की जाए, वह भी संबंधित क्षेत्र के प्रतिनिधियों की भागीदारी के बिना। इस मानसिकता के लिए 21वीं शदी में कोई जगह नहीं है। फ्रांस के राष्ट्रपति ने ट्वीट किया था कि हमारा घर जल रहा है। वास्तव में। अमेजन वर्षावन-हमारा फेफड़ा है जो पृथ्वी पर 20 फीसदी ऑक्सीजन का उत्सर्जन करता है, उसमें आग लगी है। यह एक अंतरराष्ट्रीय संकट है। आइए हम जी-7 शिखर सम्मेलन के सदस्य इस आपात स्थिति पर चर्चा करें।’’ इससे पहले संयुक्त राष्ट्र के महासचिव एंतोनियो गुतारेस ने भी इस आग पर ‘गंभीर चिंता’ व्यक्त की है।

प्रमुख खबरें

Anahat Singh और Abhay Singh एशियाई खेलों के फाइनल में, Olympic 2028 कोटा से एक कदम दूर

Imran Khan की PTI ने टाला इस्लामाबाद मार्च, सुरक्षा पर 1 अरब पाकिस्तानी रुपये खर्च होने का अनुमान

UP चुनाव 2027 से पहले क्या होगा कुछ बड़ा? PM मोदी के साथ CM योगी की हुई बैठक, अब नितिन नबीन से होगी मुलाकात

Mumbai में 21 घंटे की विसर्जन यात्रा के बाद समुद्र तट पहुंचे Lalbaugcha Raja