IPL के बाकी मैचों में खेलने को बेताब मुंबई इंडियन्स के तेज गेंदबाज ट्रेंट बोल्ट

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jun 01, 2021

माउंट मोनगानुई। मुंबई इंडियन्स के तेज गेंदबाज ट्रेंट बोल्ट ने कोरोना वायरस मामलों के कारण निलंबित इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के बचे हुए मैचों में खेलने की इच्छा जाहिर करते हुए कहा कि अगर मौका मिला तो इसके लिए वह यूएई जाना चाहेंगे। न्यूजीलैंड के बायें हाथ के इस तेज गेंदबाज ने पिछले सत्र में यूएई में शानदार प्रदर्शन किया था जिससे टीम चैम्पियन बनी थी। उन्होने 2020 आईपीएल में 15 मैचों में 25 विकेट लिये थे। आईपीएल के बायो-बबल में कोविड-19 के कई मामले आने के बाद मई के पहले सप्ताह में इसे निलंबित कर दिया गया था।

इसे भी पढ़ें: ओलंपिक के लिए भारतीय मुक्केबाज तैयार, तीन सप्ताह के प्रशिक्षण के लिए विदेश होंगे रवाना

आईपीएल के दौरान न्यूजीलैंड के विकेटकीपर बल्लेबाज टिम सेफर्ट भी कोरोना वायरस से संक्रमित हो गये थे। बोल्ट ने कहा, ‘‘ टिम के साथ जो हुआ वह काफी निराशाजनक था। वह काफी निराश थे। आप अकेले रहने के अहसास की कल्पना कर सकते हैंक्योंकि वास्तव में यह नहीं पता था कि आप घर कैसे और कब पहुंचेंगे। अभी खेल के साथ यह जोखिम है।’’ पिछले सत्र में मुंबई को चैम्पियन बनाने में अहम भूमिका निभाने वाले इस गेंदबाज ने कहा, ‘‘ मुझे भारतीय संस्कृति और प्रशंसकों से प्यार है, लेकिन इस बार यह एक अलग तरह का नजारा था। स्टेडियन जाने के रास्ते में प्रशंसकों की भीड़ की तुलना में सड़कों पर बहुत सन्नाटा था। यह निश्चित रूप से अलग था।

प्रमुख खबरें

Shardiya Navratri 2026 की शुरुआत 11 अक्टूबर से होगी, हाथी पर सवार होकर आएंगी Maa Durga

Prabhasakshi NewsRoom: CJP Protest का बड़ा असर, Railways ने शनिवार को Delhi आने वाली सभी Trains Cancelled कीं

पाकिस्तान के नक्शे को फिर से बदलने की तैयारी: सेना प्रमुख आसिम मुनीर का दांव-4 प्रांतों को तोड़कर बनाए जा सकते हैं 15 नए राज्य

Karwa Chauth 2026 कब है? जानिए पूजा मुहूर्त और चंद्रोदय का समय