पाकिस्तान के क्वेटा शहर में बम धमाका, दो पुलिसकर्मियों की मौत, 12 लोग घायल

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Aug 09, 2021

इस्लामाबाद। पाकिस्तान के अशांत बलूचिस्तान प्रांत की राजधानी क्वेटा में एक लग्जरी होटल के पास रविवार को पुलिस की वैन को निशाना बनाकर किए गए एक शक्तिशाली बम धमाके में कम से कम दो पुलिसकर्मियों की मौत हो गई जबकि आठ पुलिसकर्मियों समेत 12 लोग घायल हो गए। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। बलूचिस्तान सरकार के प्रवक्ता लियाकत शाहवानी ने कहा, ‘‘शुरुआती जांच से पता चला है कि बम को एक मोटरसाइकिल में लगाया गया था।’’ शाहवानी के मुताबिक बम धमाके में दो पुलिसकर्मियों की मौत हो गयी और आठ घायल हो गए।

इसे भी पढ़ें: अभिनेता अनुपम श्याम का गुर्दे की बीमारी के कारण निधन, प्रतिज्ञा में निभा रहे थे सज्जन सिंह का रोल

धमाका इतना शक्तिशाली था कि आसपास की इमारतों की खिड़कियों के शीशे टूट गए। इस बम धमाके की जिम्मेदारी अब तक किसी भी संगठन ने नहीं ली है। बलूचिस्तान प्रांत के मुख्यमंत्री जाम कमाल खान ने इस धमाके की निंदा की है। आतंकवाद निरोधक विभाग के प्रवक्ता के मुताबिक धमाका आईईडी के जरिए किया गया।

प्रमुख खबरें

MK Stalin ने CM Vijay पर साधा निशाना, SIR विवाद पर चुप्पी पर उठाए सवाल

ओडिशा की सभी Gram Panchayats को बाल श्रम मुक्त बनाने के लिए 44 दिन का विशेष अभियान शुरू

Gandhi Jayanti: दुनिया भर के भारतीय दूतावासों में बापू को दी गई श्रद्धांजलि

SRFTI Kolkata में हिंसक झड़प के बाद पांचवें दिन भी कक्षाएं और शूटिंग ठप