गुजरात के अमरेली मे दर्दनाक हादसा! ट्रक कंट्रोल खोकर झोपड़ी में घुसा, मौके पर 8 लोगों की मौत

truck

गुजरात के अमरेली जिले के एक गांव में मंगलवार देर रात करीब ढाई बजे ट्रक के अनियंत्रित होकर एक झोपड़ी में घुस जाने से उसकी चपेट में आकर आठ लोगों की मौत हो गई। हादसे के समय झोपड़ी में मौजूद सभी लोग सो रहे थे। पुलिस ने यह जानकारी दी।

अमरेली (गुजरात)। गुजरात के अमरेली जिले के एक गांव में मंगलवार देर रात करीब ढाई बजे ट्रक के अनियंत्रित होकर एक झोपड़ी में घुस जाने से उसकी चपेट में आकर आठ लोगों की मौत हो गई। हादसे के समय झोपड़ी में मौजूद सभी लोग सो रहे थे। पुलिस ने यह जानकारी दी। अमरेली के पुलिस अधीक्षक निर्लिप्त राय ने बताया मृतकों में आठ और 13 साल के दो बच्चे भी शामिल हैं।

इसे भी पढ़ें: जंडियाला गुरू केंद्र में गेहूँ के स्टॉक में कमी के लिए जि़म्मेदार अधिकारियों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई करने के आदेश

बधादा गांव में हुए हादसे में दो बच्चे गंभीर रूप से घायल भी हुए हैं। वाहन चलाते समय झपकी आने से ट्रक चालक ने वाहन से नियंत्रण खो दिया था और ट्रक सड़क किनारे बनी एक झोपड़ी में जा घुसा, जिसमें 10 लोग सो रहे थे। उन्होंने बताया कि मृतकों में दो बुजुर्ग भी शामिल हैं।

डिस्क्लेमर: प्रभासाक्षी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।


We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:

अन्य न्यूज़