बम धमाके से दहला पाकिस्तान, कई लोगों की मौत, क्या फैजुल्लाह ग़बीज़ई था निशाना?

By अभिनय आकाश | May 19, 2025

पाकिस्तान एक बार फिर से भीषण बम धमाके से दहल उठा है। पाकिस्तान के बलूचिस्तान में एक बाजार के पास जोरदार बम धमाका हुआ। इस धमाके में चार लोगों की मौत की खबर सामने आई है, जबकि 20 से ज्यादा लोग घायल बताए जा रहे हैं। ये आंकड़ा और भी बढ़ सकता है। आपको बता दें कि ये घटना 18 मई को बलूचिस्तान के किला अब्दुलला के जफार मार्केट के पास हुई। धमाके की वजह से कई दुकानों और इमारतों को काफी नुकसान हुआ है और आसपास के इलाकों में दहशत फैल गई है। धमाके के बाद कुछ दुकाने गिर गई और कुछ दुकानों में आग भी लग गई है। किला अब्दुल्ला के डिप्टी कमीश्नर रियाज खान ने बताया कि धमाके में चार लोग मारे गए और 20 से ज्यादा घायल हैं।  

इसे भी पढ़ें: Operation Sindoor New Video: शाहीन-फतह को हवा में मार गिराया, ऑपरेशन सिंदूर का सबसे नया वीडियो

उन्होंने कहा कि कार में एक इम्प्रोवाइज्ड एक्सप्लोसिव डिवाइस (आईईडी) लगाया गया था और विस्फोट के लिए इसका इस्तेमाल किया गया था। ऐसा लगता है कि कार को रिमोट कंट्रोल से विस्फोट किया गया था। प्रतिबंधित आतंकी संगठन तहरीक-ए-तालिबान पाकिस्तान (टीटीपी) ने एफसी फोर्ट पर हमले की जिम्मेदारी ली है और पुलिस घटना की जांच कर रही है, जबकि किला अब्दुल्ला और चमन के आसपास सुरक्षा बढ़ा दी गई है। विश्लेषकों का कहना है कि प्रतिबंधित बलूच लिबरेशन आर्मी (बीएलए) और तहरीक-ए-तालिबान पाकिस्तान (टीटीपी) के बीच स्पष्ट समन्वय है, जिन्होंने हाल के दिनों में अपने हमलों को तेज कर दिया है। 

Latest World News in Hindi at Prabhasaksh   

प्रमुख खबरें

Maharashtra: Devendra Fadnavis से मिले Prince Rahim Aga Khan, विकास परियोजनाओं में सहयोग पर बनी सहमति

PM Modi और President Tokayev ने Strategic Partnership को दिया नया आयाम, द्विपक्षीय संबंधों पर जताई संतुष्टि

Bharat Innovates प्रदर्शनी और Multilateralism पर जोर, New Delhi में PM Modi-Cyril Ramaphosa की द्विपक्षीय वार्ता

Bihar Flood: 15 जिलों में 48 लाख से अधिक लोग प्रभावित, कई नदियां खतरे के निशान से ऊपर