प्रयागराज में दहशत फैलाने की साजिश! अतीक अहमद के वकील के घर के पास फेंका गया बम

By अभिनय आकाश | Apr 18, 2023

उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में कटरा के गोबर गली इलाके में मंगलवार को देसी बम फेंका गया। यह घटना मारे गए गैंगस्टर-राजनीतिज्ञ अतीक अहमद के एक वकील के आवास के बाहर हुई। हमले में कोई घायल नहीं हुआ। पुलिस ने कहा कि यह लक्षित हमला नहीं था और दो समूहों के बीच प्रतिद्वंद्विता का परिणाम था। घटना की सूचना मिलते ही कर्नलगंज पुलिस मौके पर पहुंच गई। गैंगस्टर से राजनेता बने अतीक अहमद और उसके भाई अशरफ की शनिवार की रात मीडिया से बातचीत के दौरान पत्रकार बनकर आए तीन लोगों ने काफी नजदीक से गोली मारकर हत्या कर दी थी, जब पुलिसकर्मी उन्हें जांच के लिए यहां एक मेडिकल कॉलेज ले जा रहे थे।

प्रमुख खबरें

सुन्नी Waqf Board राजस्व अभिलेख में नाम दर्ज करने का आदेश DM को नहीं दे सकता: High Court

Delhi के जखीरा फ्लाईओवर पर कर्मचारी के सीने में चाकू घोंपकर 30 लाख रुपये की Robbery

असम विधानसभा में MLA Akhil Gogoi का अनिश्चितकालीन धरना, बाढ़ पीड़ितों के लिए मांगा बढ़ा मुआवजा

Asian Games 2026 में महिला हॉकी टीम ने जीता स्वर्ण, CM Yogi Adityanath ने दी बधाई