अमिताभ के बंगले और तीन रेलवे स्‍टेशनों पर बम रखेे होने वाली कॉल निकली फर्जी, सुरक्षा बढ़ाई गई

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Aug 07, 2021

मुंबई। सुरक्षा एजेंसियों के बीच तब हडकंप मच गया जब एक अज्ञात व्यक्ति ने फोन करके पुलिस को बताया कि मुंबई के तीन प्रमुख रेलवे स्टेशनों और अभिनेता अमिताभ बच्चन के बंगले में बम रखे गए हैं। हालांकि बाद में यह सूचना गलत निकली और इस संबंध में पड़ोसी ठाणे जिले से दो लोगों को हिरासत में लिया गया है। अधिकारी ने शनिवार को बताया कि पकड़े गए लोगों में से एक ट्रक चालक है। पुलिस ने बताया कि उन्हें शुक्रवार रात को फोन आया जिसके बाद इन चार स्थानों पर तलाशी ली गयी लेकिन कुछ भी संदिग्ध नहीं पाया गया।

इसे भी पढ़ें: असम विधानसभा का प्रतिनिधिमंडल का आरोप, मिजोरम पुलिस ने अंतरराज्यीय सीमा पर हिंसा की

आतंकवाद रोधी दस्ता (एटीएस), त्वरित कार्रवाई दल (क्यूआरटी), मरीन ड्राइव और आजाद मैदान समेत कुछ स्थानीय पुलिस थानों के दल भी अभियान में शामिल रहे, लेकिन कई घंटों की तलाशी के बाद सीएसएमटी और तीन अन्य स्थानों पर कुछ भी संदिग्ध नहीं पाया गया। पुलिस अधिकारी ने बताया कि पुलिस ने फोन करने वाले व्यक्ति का मोबाइल नंबर ट्रैक किया और ठाणे जिले में मुंब्रा के समीप शिल फाटा इलाके से उसे पकड़ लिया। उन्होंने बताया, ‘‘फोन करने वाला शख्स महाराष्ट्र के मराठावाड़ा क्षेत्र से ट्रक चालक है। हमें पता चला कि उसे शराब पीने की लत है। उसके साथ एक और व्यक्ति को हिरासत में लिया गया है तथा मामला दर्ज करने की प्रक्रिया चल रही है।

प्रमुख खबरें

Elon Musk ने BJP को Reliance समर्थित कंपनियों के चंदे से जुड़ी खबरें साझा कीं

CEC ज्ञानेश कुमार के खिलाफ प्रदर्शन, Delhi में कड़ी सुरक्षा और रूट डायवर्जन लागू

Connaught Place Market शनिवार को बंद रहेगा, NDTA ने विरोध प्रदर्शन से नुकसान की जताई आशंका

भंगेल प्राथमिक चिकित्सालय से नवजात चोरी, Noida Police ने आरोपी महिला की तलाश में बनाई 3 टीमें