By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Oct 17, 2025
बाहरी दिल्ली के एक निजी स्कूल को भेजा गया बम की धमकी वाला ई-मेल फर्जी निकला जिसे परीक्षा से बचने के लिए एक छात्र ने भेजा था। अधिकारियों ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।
पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा, “कई टीमें स्कूल पहुंचीं और बम धमकी संबधी प्रोटोकॉल लागू किए गए। भवन को खाली कराया गया और बम निरोधक दस्ते, श्वान दस्ता और अग्निशमन दल की टीमों को जांच के लिए बुलाया गया।”
उन्होंने बताया कि तलाशी के दौरान कोई संदिग्ध वस्तु नहीं मिलने पर धमकी को फर्जी घोषित किया गया। मामला दर्ज किया गया और जांच के दौरान साइबर टीम ने फर्जी ई-मेल को भेजने वाले के स्त्रोत का पता लगाने के दौरान एक नाबालिग छात्र का पता लगाया।
अधिकारी ने कहा, “नाबालिग को पकड़ा गया और पूछताछ में उसने स्वीकार किया कि उसने धमकी भरा ई-मेल इसलिए भेजा क्योंकि वह परीक्षा से डर रहा था और चाहता था कि स्कूल अवकाश घोषित करे।