राजस्थान उच्च न्यायालय के भवन में बम की धमकी झूठी निकली: पुलिस

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Nov 01, 2025

जयपुर में राजस्थान उच्च न्यायालय के भवन में बम रखे होने की धमकी जांच में झूठी निकली। पुलिस ने यह जानकारी दी। वैसे उच्च न्यायालय भवन में धम रखा होने की धमकी मिलने से पुलिस एवं सुरक्षा एजेंसियों में हड़कंप मच गया था।

उच्च न्यायालय के रजिस्ट्रार को न्यायालय परिसर, जयपुर को बम से उड़ाने की धमकी भरा ईमेल मिला। इसके बाद पुलिस को सूचित किया गया। इस पर आतंकवादी निरोधक दस्ते एटीएस और श्वान दस्ते की टीम न्यायालय परिसर पहुंची।

पुलिस ने कहा, जांच में कुछ भी संदिग्ध नहीं मिला, जिसके बाद न्यायालय का कामकाज शुरू हो गया। न्यायालय कक्षों, पार्किंग क्षेत्र समेत पूरे परिसर की गहन तलाशी ली गई। हाल में शहर के कई स्कूलों और स्थानीय अदालतों को इस तरह की धमकियां मिलीं जो बाद में झूठी निकलीं।

प्रमुख खबरें

Womens Cricket में नारी शक्ति की क्रांति, BBC Report में खुलासा- दोगुनी हुई भागीदारी।

किसानों का इंतजार खत्म! PM Kisan योजना की 22वीं किस्त जारी, Account में आए ₹2000, ऐसे करें Check

अनिल अंबानी के बेटे Jai Anmol पर CBI का शिकंजा, 228 करोड़ के Bank Fraud केस में हुई पूछताछ

BSEB 12th Result: खत्म होगा लाखों छात्रों का इंतजार! इस Date को आएगा बिहार बोर्ड का रिजल्ट