विमान बम की धमकी मिलने के बाद बुधवार दोपहर राष्ट्रीय राजधानी लौट आया और दिल्ली हवाई अड्डे पर सुरक्षित उतर गया। उन्होंने बताया कि बम की धमकी मिलने के बाद विमान के लिए हवाई अड्डे पर आपात स्थिति घोषित की गई।