Donald Trump को भी चढ़ा Cricket का खुमार, T20 World Cup में Team USA के लिए किया स्पेशल पोस्ट

T20 Cricket
प्रतिरूप फोटो
AI Generated

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एक सोशल मीडिया पोस्ट में टी20 विश्व कप में अमेरिकी टीम की भागीदारी पर खुशी जताते हुए उन्हें शुभकामनाएं दीं। यह इस संदर्भ में उल्लेखनीय है कि गैर-पारंपरिक क्रिकेट देश अमेरिका की टीम में अधिकतर भारतीय मूल के खिलाड़ी हैं और उसने हाल ही में विश्व कप की सह-मेजबानी कर इतिहास रचा है।

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने भारत और श्रीलंका में चल रहे टी20 विश्व कप में भाग ले रही अपनी राष्ट्रीय क्रिकेट टीम को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि पूरा देश खिलाड़ियों की जीत की कामना कर रहा है। ट्रंप ने रविवार को ‘ट्रुथ’ सोशल पर एक पोस्ट में कहा, ‘‘मैंने अभी सुना कि भारत में क्रिकेट विश्व कप चल रहा है। मैं अमेरिका की टीम को शुभकामनाएं देता हूं। हमारी टीम बहुत मजबूत है। पूरा अमेरिका आपके जीत की कामना कर रहा है। ’’

भारत में अमेरिकी राजदूत सर्जियो गोर ने इस पोस्ट पर जवाब देते हुए कहा, ‘‘आपके अच्छे शब्दों के लिए धन्यवाद राष्ट्रपति महोदय। ’’ कप्तान सूर्यकुमार यादव की अगुवाई वाली भारतीय टीम ने शनिवार को मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में खेले गए पहले मैच में अमेरिका की टीम को 29 रन से शिकस्त दी।

अमेरिका पारंपरिक रूप से क्रिकेट खेलने वाला देश नहीं है और उसकी टीम में अभी ज्यादातर भारतीय मूल के खिलाड़ी हैं जिसकी कप्तानी मोनांक पटेल कर रहे हैं। अमेरिका ने 2024 आईसीसी पुरुष टी20 विश्व कप की सह-मेजबानी की थी,जिसके मैच न्यूयॉर्क के नासाउ काउंटी इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में हुए थे।

डिस्क्लेमर: प्रभासाक्षी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।


All the updates here:

अन्य न्यूज़