बेंगलुरु के 7 स्कूलों को मिली बम से उड़ाने की धमकी, जांच में जुटी पुलिस

By अभिनय आकाश | Apr 08, 2022

कर्नाटक के बेंगलुरु में सात स्कूलों को शुक्रवार सुबह बम से उड़ाने की धमकी मिली। पुलिस ने जांच दल को सभी सात स्कूलों में भेजा और बम निरोधक दस्तों ने परिसरों की जांच की। अभी तक किसी भी स्कूल में विस्फोटक सामग्री नहीं मिली है। पुलिस के मुताबिक यह धमकी अफवाह लग रही है। हालांकि, जिन परिसरों में परीक्षाएं चल रही थीं, उनकी घेराबंदी कर दी गई है और छात्रों को बाहर निकाल लिया गया है। बता दें बेंगलुरु के स्कूलों में सुबह करीब 11 बजे ई-मेल के जरिए बम की धमकी दी गई। ई-मेल में कहा गया है कि परिसर में एक बम रखा गया था।

इन स्कूलों को मिली धमकी

1. दिल्ली पब्लिक स्कूल, वरथुर

2. गोपालन इंटरनेशनल स्कूल

3. न्यू एकेडमी स्कूल

4. सेंट विंसेंट पॉल स्कूल

5. इंडियन पब्लिक स्कूल, गोविंदपुरा

6.एबेनेजर इंटरनेशनल स्कूल, इलेक्ट्रॉनिक सिटी

प्रमुख खबरें

Kitchen Slab Vastu Tips: किचन स्लैब पर भूलकर भी न रखें ये 5 चीजें, लग सकता है वास्तु दोष

ज्ञानेश कुमार के खिलाफ किस एक्शन की तैयारी में हैं राहुल गांधी? कैसे हटाएं जा सकते हैं मुख्य चुनाव आयुक्त, जानिए धारा 16 का कानूनी कवच

Smoking और Pollution से डैमेज हुए Lungs क्या खुद ठीक हो सकते हैं, समझें रिकवरी प्रक्रिया

Election Commission भेदभाव तो करता है! आम लोगों और VIP Voters के साथ आखिर अलग अलग सलूक क्यों होते हैं?