Bomb Threat PTI Office | चेन्नई में PTI कार्यालय को बम से उड़ाने की धमकी निकली फर्जी, पुलिस ने बताया एक महीने में 30 ऐसी वारदातें

By Renu Tiwari | Oct 10, 2025

तमिलनाडु की राजधानी चेन्नई स्थित पीटीआई कार्यालय को बम से उड़ाने की शुक्रवार को मिली धमकी झूठी निकली। पुलिस ने बताया कि पिछले एक महीने में चेन्नई में बम रखे होने की लगभग 30 धमकियां ईमेल के माध्यम से मिली हैं, जिनमें शुक्रवार को पीटीआई कार्यालय को मिली धमकी भी शामिल है। ये सभी धमकियां फर्जी निकलीं। एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया कि कोडम्बक्कम स्थित देश की प्रमुख समाचार एजेंसी के कार्यालय को बम से उड़ाने की धमकी ईमेल के माध्यम से भेजी गई थी और फिलहाल ईमेल भेजने वाले का पता लगाने के लिए जांच जारी है।

इसे भी पढ़ें: दिल्ली-एनसीआर में कब दिखेगा करवा चौथ का चांद? जानें शुभ मुहूर्त और आपके शहर का चंद्रोदय समय

अधिकारी ने पीटीआई-को बताया, ‘‘हमें पिछले एक महीने में बम धमकियों के 20-30 ईमेल मिले हैं और उन सभी मामलों में, ऐसी धमकियां फर्जी ईमेल आईडी से भेजी गई थीं। हम ईमेल भेजने वाले तक पहुंचने के लिए आईपी एड्रेस का पता लगाने में जुटे हुए हैं।’’ पुलिस को तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एम के स्टालिन के कार्यालय और आवास, अभिनेता-नेता विजय के आवास, भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के प्रदेश मुख्यालय कमलालयम और पुथिया थलाईमुरई तमिल टीवी चैनल कार्यालय के लिए भी इसी तरह की धमकियां मिली हैं।

प्रमुख खबरें

Shamar Joseph का पंजा, Rutherford की फिफ्टी, West Indies ने श्रीलंका से 2-1 से जीती T20 सीरीज

Mercedes S-Class Hybrid की भारत में धमाकेदार एंट्री, कीमत 2.20 करोड़, जानें दमदार Features

Salesforce ने खेला AI पर बड़ा दांव, Fin के अधिग्रहण से Agentforce Platform होगा और भी स्मार्ट।

England vs New Zealand: जोफ्रा आर्चर की वापसी से मजबूत हुई टीम, दो खिलाड़ी करेंगे Test डेब्यू