पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट को बम से उड़ाने की धमकी, अंबाला के DC ऑफिस को भी धमकी वाला मेल

By अंकित सिंह | May 22, 2025

अंबाला के डिप्टी कमिश्नर (डीसी) कार्यालय में उस समय अफरातफरी मच गई, जब डीसी के आधिकारिक आईडी पर परिसर में बम होने संबंधी एक ई-मेल प्राप्त हुआ। सुरक्षा एजेंसियां ​​तुरंत सतर्क हो गईं। आरपीएफ इंस्पेक्टर रवींद्र सिंह ने बताया कि डीसी कार्यालय में बम की धमकी वाला मेल मिला है। राजकीय रेलवे पुलिस और रेलवे सुरक्षा बल ने स्टेशन पर तलाशी अभियान शुरू कर दिया है। हम प्रतीक्षा क्षेत्र की जांच कर रहे हैं ताकि यह सुनिश्चित हो सके कि कोई संदिग्ध चीज न मिले...अब तक सब कुछ ठीक है। यह सुनिश्चित करना हमारी जिम्मेदारी है कि स्टेशन सुरक्षित रहे। 

 इससे पहले फतेहाबाद और फरीदाबाद में भी इसी तरह की धमकी भरी मेल मिली थी, लेकिन वे भी अफवाह निकलीं। वहीं, पंजाब एवं हरियाणा उच्च न्यायालय को बृहस्पतिवार को बम रखे जाने की धमकी का एक ई-मेल मिला जिसके बाद चंडीगढ़ पुलिस ने अदालत परिसर की तलाशी शुरू की। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। अधिकारियों ने बताया कि अदालत परिसर के अधिकतर हिस्सों को खाली करा लिया गया है और फिलहाल वहां आम लोगों का प्रवेश प्रतिबंधित कर दिया गया है। 

इसे भी पढ़ें: यूट्यूबर ज्योति मल्होत्रा को नहीं मिली राहत, कोर्ट ने चार दिन बढ़ाई पुलिस हिरासत की अवधि

चंडीगढ़ पुलिस के उप विभागीय पुलिस अधिकारी (एसडीपीओ-मध्य) उदयपाल सिंह ने कहा, ‘‘उच्च न्यायालय के रजिस्ट्रार कार्यालय को एक ई-मेल मिला जिसमें दावा किया गया कि परिसर में एक आईईडी लगाया गया है। सूचना मिलने पर पुलिस ने गहन तलाशी शुरू की।’’ अधिकारियों ने बताया कि बुधवार को अंबाला में उपायुक्त के कार्यालय को भी बम रखे जाने की धमकी के बाद कुछ समय के लिए खाली कराया गया था। यह धमकी बाद में एक अफवाह निकली।

प्रमुख खबरें

Houthi विद्रोहियों ने Aden Airport पर किया हमला, खाली कराया गया पूरा परिसर

Madhepura के अस्पताल से भागे दो विचाराधीन कैदी, Police ने कुछ घंटों में दबोचा

Sri Lanka से हार के बाद Final मुकाबले में Babar Azam से बड़ी पारी चाहते हैं Mike Smith

CAPF Cadre Review पर Supreme Court सख्त, केंद्र को 30 नवंबर तक प्रस्ताव देने का निर्देश