तेलगु एक्टर्स की तस्वीर के साथ छेड़छाड़ मामले में अमेजन प्राइम पर होगी सख्त कारवाई

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Mar 03, 2021

मुंबई। तेलुगु फिल्म ‘वी’ में एक अभिनेत्री की तस्वीर का उसकी अनुमति के बिना इस्तेमाल करने के मामले की सुनवाई कर रहे बंबई उच्च न्यायालाय ने ओटीटी मंच ‘अमेजन’ को 24 घंटे के भीतर यह फिल्म हटाने का आदेश दिया है। अदालत ने अपने आदेश में कहा कि इस फिल्म को तब तक नहीं दिखाया जाए, जब तक कि फिल्म के निर्माता उस दृश्य को हटा नहीं देते, जिसमें शहर की एक अभिनेत्री की तस्वीर का उसकी कथित रूप से पूर्व अनुमति के बिना इस्तेमाल किया गया है। न्यायमूर्ति गौतम पटेल ने मॉडल एवं अभिनेत्री साक्षी मलिक द्वारा वेंकटेश्वर क्रिएशन्स प्राइवेट लिमिटेड के खिलाफ दायर मानहानि के मुकदमे की मंगलवार को सुनवाई की। मलिक ने आरोप लगाया है कि फिल्म में उनकी अनुमति लिए बिना उनकी तस्वीर का इस्तेमाल किया गया।

इसे भी पढ़ें: 1962 भारत-चीन युद्ध में छुड़ाए थे दुश्मन के छक्के! अब रिक्शा चलाने को मजबूर हुआ जवान

अदालत ने अमेजन को 24 घंटे में फिल्म हटाने का आदेश दिया और कहा कि वह फिल्म को तब तक अपने मंच पर न दिखाए, जब तक कि इस दृश्य को हटा नहीं दिया जाता। न्यायमूर्ति पटेल ने कहा कि फिल्म निर्माताओं का तस्वीर को केवल धुंधला कर देना स्वीकार्य नहीं है। उन्होंने कहा, ‘‘उस पूरे दृश्य को तत्काल हटाया जाए, जिसमें अभिनेत्री की तस्वीर का इस्तेमाल किया गया है।’’ न्यायमूर्ति ने मामले की आगे की सुनवाई आठ मार्च के लिए स्थगित कर दी है। बेदी ने कहा कि अमेजन पर पांच सिंतबर, 2020 को जारी ‘वी’ फिल्म में अभिनेत्री की तस्वीर का अनुचित तरीके से इस्तेमाल किया। मलिक ने कहा कि उन्होंने अगस्त 2017 में अपने इंस्टाग्राम खाते पर यह तस्वीर अपलोड की थी।

प्रमुख खबरें

ISSF World Cup में Swapnil Kusale और सरबजोत सिंह संभालेंगे भारतीय दल की कमान

UP के 18 शहरों में दौड़ेंगी 1,725 AC Electric Buses, कैबिनेट ने दी मंजूरी

मक्खी मारने के लिए हथौड़े का इस्तेमाल नहीं करना चाहिए, केंद्र और दिल्ली पुलिस को मेट्रो और ट्रेनों पर लगी पूर्ण रोक हटाने का SC ने दिया निर्देश

सर्वपितृ अमावस्या पर इन 4 जगहों पर जलाएं दीपक, 10 अक्टूबर को तर्पण से पितरों को मिलेगी शांति