CBI की याचिका स्वीकार, बॉम्बे HC ने इंद्राणी मुखर्जी को विदेश यात्रा की अनुमति देने से किया इनकार

By अभिनय आकाश | Sep 27, 2024

बंबई हाई कोर्ट ने शीना बोरा हत्याकांड में मुख्य आरोपी इंद्राणी मुखर्जी को विदेश जाने की अनुमति देने से संबंधित विशेष अदालत का आदेश रद्द किया। बॉम्बे उच्च न्यायालय ने विशेष केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) अदालत के आदेश को पलट दिया है। सीबीआई अदालत के आदेश के तहत शीना बोरा हत्याकांड की मुख्य आरोपी इंद्राणी मुखर्जी को दस दिनों के लिए स्पेन और यूनाइटेड किंगडम की यात्रा करने की अनुमति दी गई थी। न्यायमूर्ति श्याम सी चांडक ने विशेष अदालत के फैसले को चुनौती देने वाली सीबीआई की याचिका के जवाब में यह फैसला सुनाया। एजेंसी ने तर्क दिया कि अगर मुखर्जी को भारत छोड़ने की अनुमति दी जाती है तो ब्रिटिश नागरिक मुखर्जी मुकदमे का सामना करने के लिए वापस नहीं आ सकते हैं।

इसे भी पढ़ें: Badlapur sexual assault: अक्षय शिंदे के पिता की याचिका पर अरजेंट सुनवाई को HC तैयार, अभी तक नहीं हुआ अंतिम संस्कार

उन्होंने दावा किया था कि स्पेन में अपनी संपत्ति के संबंध में अपनी वसीयत को अपडेट करने की आवश्यकता है जिसके लिए उन्हें खुद नोटरी के सामने उपस्थित होने की आवश्यकता है। 

प्रमुख खबरें

गुड़हल से घर पर बनाएं Natural Hair Conditioner, रूखे बालों को मिलेगी सैलून जैसी चमक

इधर विपक्ष चुनाव आयोग पर हमला करता रह गया, उधर भाजपा ने बड़ा खेल कर दिया, जारी हो गयी BJP Pradesh Prabharis List

SIR रद्द करने और मुख्य निर्वाचन आयुक्त की गिरफ्तारी की मांग, Arvind Kejriwal का आरोप

Vamana Jayanti 2026: जानिए भगवान विष्णु के वामन अवतार का महत्व और पूजन विधि