गणपति उत्सव: मिट्टी की मूर्तियों पर प्रधानमंत्री की अपील पर महाराष्ट्र सरकार रुख स्पष्ट करे: बंबई उच्च न्यायालय

By प्रभासाक्षी न्यूज़ डेस्क | Jul 28, 2026

मुंबई, 28 जुलाई बंबई उच्च न्यायालय ने आगामी गणपति उत्सव के दौरान पर्यावरण अनुकूल मिट्टी की मूर्तियों का इस्तेमाल करने संबंधी प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की अपील पर महाराष्ट्र सरकार से रुख स्पष्ट करने को कहा है। न्यायमूर्ति अजय गडकरी और न्यायमूर्ति कमल खाता की पीठ ने प्लास्टर ऑफ पेरिस (पीओपी) की मूर्तियों के इस्तेमाल के खिलाफ कई याचिकाओं पर सुनवाई करते हुए राज्य सरकार से सवाल किए और महाधिवक्ता मिलिंद साठे को सरकार का पक्ष स्पष्ट करने के लिए बुधवार तक का समय दिया। केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (सीपीसीबी) ने 2020 में जारी दिशानिर्देश में पीओपी की मूर्तियों पर रोक लगा दी थी।

जनहित याचिकाओं में सीपीसीबी के दिशानिर्देशों को सख्ती से लागू करवाने का अनुरोध किया गया है। हालांकि, पीओपी की मूर्तियां बनाने वालों ने भी याचिकाएं दायर की हैं और दावा किया है कि इससे उनके कारोबार करने का मौलिक अधिकार प्रभावित होगा।

प्रमुख खबरें

अनाहत सिंह ने 2028 लॉस एंजिलिस ओलंपिक की तैयारियों के लिए हार्वर्ड में पढ़ाई टाली

विदेश सचिव विक्रम मिसरी ने चीनी कम्युनिस्ट पार्टी के सेंट्रल पार्टी स्कूल के उपाध्यक्ष से की मुलाकात

ओयो की मूल कंपनी प्रिज्म ने ब्रिटेन में किया विस्तार, जोड़े 40 नए प्रीमियम होटल

Dharmendra Pradhan के स्वागत पर भड़कीं Priyanka Gandhi, कहा- सुपरस्टार जैसा वेलकम वाकई शर्मनाक है