Rahul Gandhi की मानहानि याचिका खारिज, Bombay High Court का बड़ा आदेश

By प्रभासाक्षी न्यूज़ डेस्क | Sep 08, 2026

नयी दिल्ली, आठ सितंबर मंगलवार अपराह्न दो बजे तक की विभिन्न फाइल से जारी मुख्य समाचार इस प्रकार है :-

प्रादे43 : बंगाल ईडी तृणमूल सांसद तृणमूल सांसद से जुड़े अखबार में 60 करोड़ रुपये की ‘वित्तीय अनियमितताएं’ मिलीं: ईडी कोलकाता, प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने तृणमूल कांग्रेस के नेता एवं राज्यसभा सदस्य नदीमुल हक से जुड़े एक उर्दू अखबार के परिसरों में 24 घंटे से अधिक समय तक चली छापेमारी के दौरान करीब 60 करोड़ रुपये की कथित वित्तीय अनियमितताओं का पता लगाया है। अधिकारियों ने मंगलवार को यह जानकारी दी।

प्रादे60 : महाराष्ट्र अदालत लीड राहुल गांधी मुंबई उच्च न्यायालय ने राहुल गांधी को 2019 में जारी समन रद्द करने से इनकार किया मुंबई, मुंबई उच्च न्यायालय ने मंगलवार को कांग्रेस सांसद राहुल गांधी को 2019 में जारी किए गए समन को रद्द करने से इनकार कर दिया। यह समन प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के खिलाफ उनकी उस टिप्पणी को लेकर दायर मानहानि की शिकायत के मामले में जारी किया गया था, जिसमें उन्होंने प्रधानमंत्री को ‘‘कमांडर-इन-थीफ’’ कहा था।

प्रादे15 : तमिलनाडु विस द्रमुक तमिलनाडु विधानसभा में मुख्यमंत्री के आरोपों पर हंगामा, द्रमुक विधायकों को सदन से बाहर निकाला गया चेन्नई, तमिलनाडु विधानसभा में मंगलवार को उस समय हंगामा हो गया जब द्रविड़ मुनेत्र कषगम (द्रमुक) ने मुख्यमंत्री सी. जोसेफ विजय के उस बयान को सदन की कार्यवाही के रिकॉर्ड से हटाने की मांग की जिसमें उन्होंने पूर्ववर्ती सरकार पर भ्रष्टाचार के आरोप लगाए थे।

प्रादे55 : बंगाल पुलिस ओ’ब्रायन तृणमूल कार्यालय में होर्डिंग हटाने पर हुई झड़प के मामले में डेरेक ओ’ब्रायन पुलिस के समक्ष पेश हुए कोलकाता, तृणमूल कांग्रेस के नेता एवं राज्यसभा सदस्य डेरेक ओ’ब्रायन मंगलवार को यहां एक पार्टी कार्यालय के निजी सुरक्षा कर्मियों और अधिकारियों के बीच हुई झड़प के सिलसिले में कोलकाता पुलिस के समक्ष दूसरी बार पेश हुए। एक वरिष्ठ अधिकारी ने यह जानकारी दी।

अर्थ11 : भर्ती रिपोर्ट दफ्तरों में भर्ती अगस्त में 14 प्रतिशत बढ़ी; मोटर वाहन, स्वास्थ्य व खुदरा क्षेत्र सबसे आगे मुंबई, भारत में दफ्तरों में भर्ती अगस्त में सालाना आधार पर 14 प्रतिशत बढ़ी। मोटर वाहन, स्वास्थ्य सेवा और खुदरा समेत विभिन्न क्षेत्रों में नियुक्तियों में वृद्धि से इसमें मदद मिली। एक रिपोर्ट में यह बात सामने आई।

दि11 : दिल्ली अदालत इमारत हादसा दिल्ली उच्च न्यायालय का डीयू के कॉलेजों में छात्रावासों से संबंधित याचिका पर त्वरित सुनवाई से इनकार नयी दिल्ली, दिल्ली उच्च न्यायालय ने दिल्ली विश्वविद्यालय (डीयू) द्वारा संचालित सभी कॉलेजों में विद्यार्थियों के लिए छात्रावास सुविधाओं से संबंधी जनहित याचिका पर त्वरित सुनवाई करने से मंगलवार को इनकार कर दिया और सवाल किया कि क्या ‘‘अंतरिम आदेश में’’ ऐसे निर्देश जारी किए जा सकते हैं?

वि11 : सऊदी अरब हूती लीड हमला सऊदी अरब पर हूतियों के हमलों से तेल प्रतिष्ठानों में लगी आग, 70 से अधिक लोग घायल: अधिकारी काहिरा, ईरान समर्थित हूती विद्रोहियों के हमलों के कारण सऊदी अरब के दक्षिणी क्षेत्र में कई तेल प्रतिष्ठानों और अन्य आवश्यक सेवाओं से जुड़ी इकाइयों में आग लग गई। इन हमलों में 70 से अधिक लोग घायल हुए हैं। सऊदी अरब के अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

वि13 : अमेरिका भारतीय अवार्ड वर्जीनिया में विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट योगदान के लिए भारतीय-अमेरिकियों को सम्मान वाशिंगटन, शिक्षा, समाज सेवा और परोपकार के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान के लिए संगठन ‘ग्लोबल ऑर्गनाइजेशन ऑफ पीपल ऑफ इंडियन ओरिजिन’ (जीओपीआईओ) ने भारतीय-अमेरिकी समुदाय के सदस्यों को सम्मानित किया।

खेल10 : खेल हॉकी महिला एशिया जूनियर महिला जूनियर एशिया कप: जापान को 7-0 से हराकर भारत क्वार्टर फाइनल में मोकी (चीन), भारतीय जूनियर महिला हॉकी टीम ने एशिया कप में अपना दबदबा बरकरार रखते हुए मंगलवार को यहां अपने तीसरे एलीट पूल मैच में जापान को 7-0 से करारी शिकस्त देकर क्वार्टर फाइनल में जगह पक्की कर ली।

खेल3 : खेल हॉकी भारत जूनियर जूनियर हॉकी एशिया कप: भारतीय पुरुष टीम ने दक्षिण कोरिया को 7-3 से हराया मोकी (चीन), कप्तान अनमोल एक्का के दो गोल की मदद से भारतीय जूनियर पुरुष हॉकी टीम ने मंगलवार को यहां दक्षिण कोरिया को 7-3 से करारी शिकस्त देकर जूनियर एशिया कप के सेमीफाइनल में पहुंचने की तरफ मजबूत कदम बढ़ाए।

प्रमुख खबरें

Cyber Fraud: 37 म्यूल खातों से 7.36 करोड़ की ठगी, दिल्ली में बैंक मैनेजर समेत छह पकड़े गए

Swiggy Instamart का घाटा बढ़कर 895 करोड़ हुआ, Nomura और Nuvama ने घटाया Target Price

Russia से 40 हजार टन Diesel लेकर US रवाना हुआ पहला टैंकर

Asian Para Games में भारत का दबदबा, Javelin Throw में जीते Gold Silver और Bronze