नवाब मलिक की याचिका पर बंबई उच्च न्यायालय ने ED से मांगा जवाब

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Mar 02, 2022

मुंबई, बंबई उच्च न्यायालय ने बुधवार को प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) को महाराष्ट्र के मंत्री नवाब मलिक की उस याचिका पर जवाब दाखिल करने का निर्देश दिया, जिसमें भगोड़े गैंगस्टर दाऊद इब्राहिम और उसके सहयोगियों से जुड़ी धन शोधन जांच में उनकी गिरफ्तारी को चुनौती दी गई है। मलिक को ईडी ने पिछले हफ्ते गिरफ्तार किया था और वह तीन मार्च तक केंद्रीय एजेंसी की हिरासत में है। मंत्री को बृहस्पतिवार को विशेष अदालत में पेश किया जाएगा। राकांपा नेता ने सोमवार को उच्च न्यायालय में एक याचिका दायर कर मामले को रद्द करने और एक विशेष अदालत द्वारा उन्हें ईडी की हिरासत में भेजने के आदेश को रद्द करने की मांग की। मलिक ने अपनी तत्काल रिहाई और उच्च न्यायालय से उनकी गिरफ्तारी को अवैध घोषित करने का निर्देश देने की मांग की।

पीठ ने याचिका पर आगे की सुनवाई के लिए सात मार्च की तारीख तय करते हुए कहा कि उस दिन आपराधिक याचिकाओं पर सुनवाई करने वाली नियमित पीठ उपलब्ध होगी। अदालत ने कहा,यदि इस बीच विशेष अदालत द्वारा बाद में कोई और रिमांड या आदेश पारित किया जाता है, तो यह याचिकाकर्ता (मलिक) और राज्य (ईडी) दोनों के अधिकारों और तर्कों के कारण बिना किसी पूर्वाग्रह के होगा।” देसाई ने दलील दी कि याचिका मलिक की व्यक्तिगत स्वतंत्रता का सवाल उठाती है। उन्होंने कहा, “ईडी कुछ ऐसे लोगों के बयानों पर भरोसा कर रही है जिन पर भगोड़े गैंगस्टर दाऊद इब्राहिम के गिरोह का सदस्य होने का आरोप है। मलिक उस समूह में शामिल नहीं है।

प्रमुख खबरें

BJP का सेवा संकल्प अभियान उत्तर प्रदेश के लिए वरदान साबित होगा, केशव प्रसाद मौर्य ने दी जानकारी

Bihar Flood: 15 जिलों में विकराल हुई बाढ़, 48 लाख लोग प्रभावित

संगरूर में एक्टिविस्ट की कस्टडी प्रताड़ना विवाद, पंजाब सरकार ने DSP हरविंदर सिंह का किया तबादला

BRICS Summit में PM Modi ने पेश किया 10-सूत्रीय सुधार रोडमैप, कहा- हम किसी के खिलाफ नहीं