मुबई में भारी बारिश के चलते बंबई उच्च न्यायालय ने ऑनलाइन सुनवाई टाली

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Aug 04, 2020

मुंबई। मुंबई में बीती रात और सुबह भारी बारिश होने की वजह से बंबई उच्च न्यायालय ने मंगलवार को विभिन्न मामलों की ऑनलाइन सुनवाई टाल दी। एक अधिकारी ने बताया कि बारिश के कारण अदालत के कई कर्मी दक्षिण मुंबई स्थित अदालत नहीं पहुंच सके। इसलिए उच्च न्यायालय की पांच पीठों ने कई मामलों की सुनवाई स्थगित कर दी। इन पीठों में मुख्य न्यायाधीश दीपांकर दत्ता की अध्यक्षता वाली पीठ भी शामिल है। अधिकारी ने बताया कि अदालत इन मामलों पर सुनवाई बुधवार को करेगी। मुख्य न्यायाधीश की अध्यक्षता वाली पीठ के समक्ष अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की मौत के मामले को मुंबई पुलिस से सीबीआई या विशेष जांच दल को सौंपने की मांग करने वाली एक याचिकाभी सूचीबद्ध थी। 

प्रमुख खबरें

EC के खिलाफ विपक्षी प्रदर्शन बेअसर साबित होगा, Himanta Biswa Sarma ने साधा निशाना

Delhi में CEC के खिलाफ प्रदर्शन से पहले SFI सदस्य और वकील हिरासत में

Tata Motors ने Iveco ग्रुप के अधिग्रहण की पेशकश बढ़ाकर 14.40 यूरो प्रति शेयर की

Director SS Rajamouli का 53वां जन्मदिन, TV Show और ऐड से शुरू कर RRR तक रचा इतिहास