शुरू हुई कर्नाटक मंत्रिमंडल के विस्तार की प्रक्रिया, मुख्यमंत्री बसवराज बोम्मई का आया बयान

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Aug 04, 2021

बेंगलुरु। कर्नाटक के मुख्यमंत्री बसवराज बोम्मई ने कहा कि उनके मंत्रिमंडल का विस्तार बुधवार दोपहर को होगा। बोम्मई ने दिल्ली से लौटने पर बुधवार को कहा, ‘‘मैंने मंत्रिमंडल के संबंध में आलाकमान के साथ सोमवार और मंगलवार को विस्तृत चर्चा की। संभवत: सुबह 11 बजे तक आपको राज भवन से एक आधिकारिक सूची (नए मंत्रियों की) मिलेगी, आप मीडिया में कुछ नाम दिखा रहे हैं लेकिन आपको आधिकारिक सूची सुबह 11 या साढ़े 11 बजे तक मिलेगी।’’ यहां हवाईअड्डे पर पत्रकारों से बातचीत में उन्होंने कहा कि मंत्रिमंडल के नए मंत्री आज दोपहर सवा दो बजे शपथ लेंगे।

इसे भी पढ़ें: दीपक पूनिया ने जगाई मेडल की उम्मीद, चीन के पहलवान को चित कर सेमीफाइनल में की एंट्री

मंत्रिमंडल का विस्तार करना नए मुख्यमंत्री की पहली बड़ी चुनौती मानी जा रही है क्योंकि उन्हें सत्तारूढ़ भाजपा के भीतर गुटों के बीच संतुलन बनाकर रखना होगा। पार्टी में मंत्री पद के लिए पुराने और नए नेताओं समेत कई नेता दावेदार हैं। साथ ही कुछ ऐसे विधायक भी इस दौड़ में शामिल हैं जो 2019 में कांग्रेस-जनता दल(सेक्यूलर) गठबंधन छोड़ने के बाद भाजपा में शामिल हुए थे।

प्रमुख खबरें

लाल गलियारे का अंत: शाह की जीरो टॉलरेंस नीति ने रची सुरक्षा की नई इबारत

America के बेस पर सीरिया की आर्मी का पूरा कब्जा, मिडिल ईस्ट में ये क्या हो गया?

IPL 2026: गुजरात टाइटंस ने Connor Esterhuizen को टॉम बैंटन की जगह टीम में किया शामिल

Sarvepalli Radhakrishnan Death Anniversary: Nehru ने Radhakrishnan को क्यों भेजा था Soviet Union? जानें President बनने तक का पूरा सफर