विदेशी पूंजी प्रवाह से US Dollar के मुकाबले रुपया 93.70 के स्तर पर मजबूत

By प्रभासाक्षी न्यूज़ डेस्क | Nov 11, 2026

रुपया बुधवार को शुरुआती कारोबार में सात पैसे की बढ़त के साथ 93.70 प्रति डॉलर पर पहुंच गया। विदेशी पूंजी के निरंतर प्रवाह, कच्चे तेल की कीमतों में नरमी और भू-राजनीतिक माहौल में सुधार से घरेलू मुद्रा को समर्थन मिला। विदेशी मुद्रा कारोबारियों ने बताया कि कई महीनों तक सतर्क भागीदारी और भारी निकासी के बाद विदेशी निवेशक धीरे-धीरे घरेलू बाजार में लौट रहे हैं।

अंतरबैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में रुपया 93.71 प्रति डॉलर पर खुला। फिर डॉलर के मुकाबले 93.70 के स्तर पर पहुंच गया जो सोमवार को बंद भाव के मुकाबले सात पैसे की बढ़त दर्शाता है। ‘दिवाली बलिप्रतिपदा’ के अवसर पर मंगलवार को घरेलू शेयर और मुद्रा बाजार बंद रहे थे।

रुपया सोमवार को अमेरिकी डॉलर के मुकाबले 21 पैसे चढ़कर 93.77 पर बंद हुआ था। इस बीच, दुनिया की छह प्रमुख मुद्राओं के मुकाबले अमेरिकी डॉलर की स्थिति दर्शाने वाला डॉलर सूचकांक 0.03 प्रतिशत की बढ़त के साथ 102.26 पर रहा। अंतरराष्ट्रीय तेल मानक ब्रेंट कच्चा तेल का भाव वायदा कारोबार में 1.01 प्रतिशत बढ़कर 92.41 डॉलर प्रति बैरल पहुंच गया।

शेयर बाजार के आंकड़ों के अनुसार, विदेशी संस्थागत निवेशकों (एफआईआई) ने सोमवार को शुद्ध रूप से 7,212.22 करोड़ रुपये के शेयर खरीदे थे।

प्रमुख खबरें

Bhai Dooj पर यमराज और यमुना के मिलन से शुरू हुई परंपरा, पढ़ें पूरी पौराणिक कथा

11 November History: मौलाना आजाद की जयंती और प्रथम विश्व युद्ध की समाप्ति समेत कई ऐतिहासिक घटनाएं

Sonia Gandhi Memoir Controversy | मेनका गांधी के साथ कैसे बिगड़े रिश्ते? इंदिरा गांधी से बगावत और परिवार के भीतर की अनसुनी दास्तान

Sensex में 1,097 अंक का उछाल, विदेशी पूंजी प्रवाह से Nifty भी 25,300 के पार