ममता बनर्जी के विधानसभा में दिए गए भाषणों के संकलन वाली पुस्तक जल्द प्रकाशित होगी: अधिकारी

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jun 12, 2025

पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के विधानसभा में दिए गए भाषणों के संकलन वाली एक पुस्तक जल्द ही प्रकाशित की जाएगी। एक अधिकारी ने यह जानकारी दी। अधिकारी ने कहा कि इसका मसौदा पहले ही तैयार किया जा चुका है और बनर्जी की मंजूरी का इंतजार है।

उन्होंने कहा, “विधानसभा की पुस्तकालय समिति ने संकलन तैयार करने की पहल की है। पुस्तक का मसौदा तैयार है और इसे मुख्यमंत्री को भेजा जाएगा। मुख्यमंत्री की मंजूरी मिलने के बाद इसे छपाई के लिए आगे भेजा जाएगा।”

तृणमूल कांग्रेस के सूत्रों ने कहा कि ममता बनर्जी विधान चंद्र रॉय के बाद बंगाल की दूसरी मुख्यमंत्री होंगी, जिनके विधानसभा में दिए गए भाषणों को संकलित कर किताब तैयार की जाएगी।

प्रमुख खबरें

Haiti Attack: हथियारबंद गिरोह ने 47 लोगों को मारा, 50 से अधिक का अपहरण

Kanpur Nagar Nigam में वसूली और ठेका हेराफेरी पर 2 गिरफ्तार, 6 केस दर्ज

Allahabad High Court ने हमीरपुर में स्कूल सड़क के लिए Forest NOC देने का आदेश दिया

Raipur Police के खिलाफ ईसाई संगठन का मोर्चा, दुर्व्यवहार के आरोप में कार्रवाई की मांग