पूर्व BJP उपाध्यक्ष Prabhat Jha पर केंद्रित पुस्तकों का दिल्ली में लोकार्पण, दिग्गजों ने किया याद

By प्रेस विज्ञप्ति | Jul 27, 2026

प्रभात झा के विचारों ने पीढ़ियों का पथ आलोकित किया। उन्होंने अपने विचार, लेखनी, संगठन क्षमता एवं राष्ट्र समर्पित जीवन से भाजपा को सशक्त करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। यह कहना है केंद्रीय जल शक्ति राज्य मंत्री राज भूषण चौधरी का। वे रविवार को हिंदी भवन, नई दिल्ली में भाजपा के पूर्व राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एवं पूर्व राज्यसभा सांसद प्रभात झा की दूसरी पुण्यतिथि पर उनके व्यक्ति एवं कृतित्व पर आयोजित संगोष्ठी में मुख्य अतिथि के रूप में अपने विचार व्यक्त कर रहे थे।

विशिष्ट अतिथि के रूप में पांचजन्य के संपादक हितेश शंकर ने कहा कि प्रभातजी के विचारों में स्पष्टता थी। राजनीति में विचार के लिए ऐसे आग्रही कम मिलते हैं। वे उसी विलक्षणता और विरलता की परंपरा के व्यक्ति हैं। उन्होंने कहा कि जब व्यक्ति को शक्ति मिलती है तो शक्ति के साथ थोड़ी सख्ती भी मिलती है। मगर शक्ति मिली और नरमाई आ गई, उस मृदुलता का नाम प्रभात झा हैं। प्रभातजी के काम में गहराई दिखती है। उन्होंने लोगों में भरोसा जगाया और लोगों के बूते भरोसा कमाया। इसे भी पढ़ें: बिहार में प्रतिदिन एक करोड़ लीटर दुग्ध उत्पादन का लक्ष्य, सुधा को बनाएंगे अंतरराष्ट्रीय ब्रांड: मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी

कमल संदेश पत्रिका के संपादक शिव शक्ति नाथ बक्सी ने कहा कि प्रभात झा नेपथ्य में रहकर कार्य करने वाले नेताओं में से थे। वे लोकसंग्रही थे। उन्होंने मध्यप्रदेश और दिल्ली में संगठक के नाते उल्लेखनीय कार्य किया। कमल संदेश में हम परिवार भाव से काम करते हैं और इसकी प्रेरणा प्रभातजी से मिलती है। छत्तीसगढ़ मुख्यमंत्री के मीडिया सलाहकार पंकज कुमार झा ने कहा कि राजनीतिक क्षेत्र में कार्यकर्ताओं को जोड़ना और उनको साथ लेकर चलना, यह बड़ा काम प्रभातजी ने किया। मध्यप्रदेश भाजपा के वे संवाद प्रमुख रहे और इस दायित्व पर उन्होंने महत्वपूर्ण योगदान किया।

कार्यक्रम में अतिथियों ने कमल संदेश के सह संपादक संजीव सिन्हा द्वारा संपादित ‘प्रभात झा : व्यक्ति एवं कृतित्व’ और सुमित मिश्र द्वारा लिखित ‘नवभारत का न्याय दर्शन’ पुस्तकों का लोकार्पण किया। संगोष्ठी का संचालन संजीव सिन्हा ने और धन्यवाद ज्ञापन शरत झा ने किया।  

इस अवसर पर वरिष्ठ पत्रकार अवधेश कुमार, मनोज मिश्र, विधायक अभय वर्मा, भाजपा पूर्वांचल मोर्चा दिल्ली प्रदेश अध्यक्ष संतोष ओझा, विद्यानंद ठाकुर, तुष्मुल झा, अंजनी झा सहित अनेक विशिष्टजन उपस्थित रहे।

प्रमुख खबरें

Global Fintech Fest में बोलीं Nirmala Sitharaman: AI से लोकतंत्र और Financial System को खतरा

Services Sector और Exports के दम पर भारत की GDP Growth 7.8% तक पहुंची, IMF ने सराहा

MS Dhoni Mentorship: झारखंड क्रिकेट का नया दौर, दलीप ट्रॉफी जीत से बढ़ी उम्मीदें

Duleep Trophy: Ishan Kishan ने की 15 साल के Vaibhav Suryavanshi के कप्तानी क्षमता की तारीफ