बोरिस जॉनसन की फिर से हुई वापसी, आम चुनाव में हासिल किया शानदार बहुमत

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Dec 13, 2019

लंदन। ब्रिटेन में हुए आम चुनाव में शानदार बहुमत के साथ बोरिस जॉनसन का फिर से प्रधानमंत्री बनना लगभग तय माना जा रहा है। इस जीत के साथ ही ब्रेग्जिट पर अनिश्चितता खत्म हो जाएगी और ब्रिटेन की अगले महीने के अंत तक यूरोपीय संघ से अलग होने की राह आसान हो जाएगी। शुक्रवार को आए एग्जिट पोल में जॉनसन की भारी जीत के संकेत मिले हैं।

एग्जिट पोल पर प्रतिक्रिया देते हुए जॉनसन ने कंजर्वेटिव पार्टी के मतदाताओं, उम्मीदवारों और कार्यकर्ताओं का आभार जताया। उन्होंने ट्वीट किया, ‘‘हम दुनिया के सबसे बड़े लोकतंत्र में रहते हैं।’’जॉनसन के पिछले मंत्रिमंडल में वरिष्ठ मंत्री रही भारतीय मूल की प्रीति पटेल ने कहा, ‘‘हम प्राथमिकताओं को पूरा करने के लिए प्रतिबद्ध हैं और ब्रेग्जिट हमारी प्राथमिकता है। समझौता तैयार है और हम आगे बढ़ना चाहते हैं।’’

इसे भी पढ़ें: ब्रिटेन में ऐतिहासिक चुनाव में मतदान के लिए बड़ी संख्या में उमड़े वोटर्स

लेबर के शेडो चांसलर जॉन मैकडोनेल ने कहा, ‘‘ब्रेग्जिट इस चुनाव में हावी रहा। अगर नतीजे एग्जिट पोल के करीब रहते हैं तो यह बेहद निराशाजनक नतीजे होंगे।’’यह 1935 के बाद से लेबर पार्टी की सबसे करारी हार होती मालूम पड़ रही है। गौरतलब है कि जॉनसन ने कंजर्वेटिव पार्टी को बहुमत दिलाने और ब्रेग्जिट को लेकर हाउस ऑफ कॉमन्स में गतिरोध तोड़ने की कवायद के तहत मध्यावधि चुनाव की घोषणा की थी। यह तकरीबन एक सदी में ब्रिटेन के दिसंबर में हुए पहले आम चुनाव हैं और मतदाताओं ने ठिठुरती ठंड में घरों से बाहर निकलकर वोट डाला। 

प्रमुख खबरें

Thane में घर के नीचे खजाना निकालने के नाम पर महिला से 5.6 लाख रुपये की ठगी

Pitru Paksha में नए कपड़े और सामान की खरीदारी अशुभ क्यों, धार्मिक परंपरा और मान्यताओं के नियम

Asian Games में Sawan Barwal ने मैराथन में जीता रजत पदक, बनाया नया राष्ट्रीय रिकॉर्ड

Prabhasakshi NewsRoom: NDA के भीतर नया संग्राम, Jitan Ram Manjhi बोले- SC-ST MPs को संसद में बोलने के लिए ज्यादा समय मिले