बोरिस जॉनसन की हालत स्थिर, ICU में इलाज का हो रहा है असर

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Apr 08, 2020

लंदन। कोरोना वायरस से संक्रमित ब्रिटेन के प्रधानमंत्री बोरिस जॉनसन की हालत लगातार दूसरी रात भी लंदन के एक अस्पताल के आईसीयू में बिताने के बाद स्थिर हैं और उन पर इलाज का असर हो रहा है। डाउनिंग स्ट्रीट ने बुधवार को अपनी ताजा स्वास्थ्य जानकारी में यह बताया। बयान में दोहराया गया कि जॉनसन‘प्रसन्नचित्त’ हैं। यह भी संकेत दिया गया कि वह सक्रियता से काम नहीं कर रहे हैं, लेकिन अपने मंत्रियों और अधिकारियों के साथ लगातार संपर्क में हैं। 

इसे भी पढ़ें: कोरोना वायरस से संक्रमित ब्रिटेन के पीएम बोरिस जॉनसन आईसीयू में भर्ती

इसे भी पढ़ें: दवा निर्यात को लेकर अमेरिकी राष्ट्रपति की धमकी पर ध्यान नहीं दें प्रधानमंत्री: संजय राउत

ताजा आंकड़ों के अनुसार जॉनसन का ‘स्टैंडर्ड ऑक्सीजन उपचार’ हो रहा है और वह बिना किसी मदद के सांस ले रहे हैं।  उन्हें एक सप्ताह पहले कोरोना वायरस से संक्रमित पाये जाने के बाद रविवार को अस्पताल में भर्ती कराया गया था और सोमवार को हालत बिगड़ने के बाद शाम को उन्हें आईसीयू में भर्ती कराया गया। डाउनिंग स्ट्रीट के मुताबिक वह पूरे समय सचेत हैं और उन्हें निमोनिया की शिकायत नहीं है। ब्रिटेन में 55,000 से ज्यादा लोग कोरोना वायरस से संक्रमित हैं और यहां मंगलवार को एक ही दिन में मौत के 786 मामले सामने आने के बाद मृतक संख्या 6159 हो गयी है।

प्रमुख खबरें

उत्तर प्रदेश: Rajya Sabha की 10 और विधान परिषद की 11 सीटों पर चुनाव कार्यक्रम तय

Chhattisgarh में भारी बारिश: CM Vishnu Deo Sai ने शनिवार को सभी स्कूलों में अवकाश घोषित किया

सपा के वरिष्ठ नेता और पूर्व मंत्री Ram Govind Chaudhary का 74 वर्ष की उम्र में निधन

Allahabad High Court ने जब्त XUV के दुरुपयोग और सड़क हादसे की DGP जांच के दिए आदेश