बोरिस जॉनसन को मिला एक और मौका, मध्यावधि चुनाव का एक बार फिर रखेंगे प्रस्ताव

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Sep 06, 2019

लंदन। ब्रिटिश सरकार ने बृहस्पतिवार को कहा कि सांसदों को तय समय से पहले चुनाव कराने से संबंधित प्रस्ताव पर एक बार फिर मतदान करने का सोमवार को मौका दिया जाएगा। इससे पहले हाउस ऑफ कॉमन्स ने 15 अक्टूबर को मध्यावधि चुनाव कराने की प्रधानमंत्री बोरिस जॉनसन की योजना को बुधवार को खारिज कर दिया था। शैडो चांसलर जॉन मैकडोनेल ने कहा कि लेबर पार्टी चुनाव चाहती है लेकिन इसकी प्राथमिकता बिना किसी सौदे के ब्रेक्जिट होने से रोकना है। 

मध्यावधि चुनाव कराने की अपील के पहले प्रयास को सांसदों द्वारा खारिज किए जाने के एक दिन बाद ब्रिटेन के कैबिनेटमंत्री जैकब रीस मोग ने उन्हें बताया कि वह “समय से पहले संसदीय चुनाव कराने संबंधी प्रस्ताव” पेश करेंगे जिस पर सोमवार की शाम मतदान कराए जाएंगे। जॉनसन ब्रेक्जिट के लिए तय समयसीमा 31 अक्टूबर पर कायम रहने के लिए 15 अक्टूबर को चुनाव कराना चाहते हैं।

प्रमुख खबरें

संसदीय समिति करेगी PSU और सरकारी विभागों में OBC प्रतिनिधित्व की समीक्षा

जमुई मामले में Samrat Choudhary के खिलाफ POCSO FIR की मांग, सचिवालय थाने पहुंचीं Misa Bharti

Uttarakhand में भारी बारिश का Red Alert, CM Pushkar Singh Dhami ने 24 घंटे सतर्क रहने के दिए निर्देश

Punjab में चार वर्षों में आया 1.89 लाख करोड़ का निवेश, CM Bhagwant Mann ने दी जानकारी