Auli बना नया Winter Destination! बर्फबारी के बीच Skiing और Trekking का उठाएं पूरा मजा

By दिव्यांशी भदौरिया | Feb 03, 2026

आजकल लोगों में घूमने-फिरने का शौक बढ़ता ही जा रहा है। भारत में घूमने के लिए कई जगहें हैं जो घूमने के लिहाज से सबसे बेहतरीन है। जब ट्रिप का प्लान कर रहे हैं, तो उत्तराखंड और हिमाचल का नाम पहले आता है। अब नैनीताल, मसूरी या ऋषिकेश घूमकर बोर ही हो गए हैं। धीरे-धीरे लोगों की पसंद औली बनती जा रही है। फरवरी का महीना शुरु हो गया है और बीते दिनों में औली में टेंपरेचर माइनस में था। इस लेख में हम आपको बताएंगे कि आप ऑली के किन जगहों को एक्सप्लोर कर सकती हैं और यहां किन-किन चीजों को एंजॉय कर सकती है। 

भारत के सबसे लंबे और ऊंचे रोपवे में गिनती औली की होती है। यह जोशीमठ से औली तक फैला हुआ है। रोपवे में बैठते ही केवल बर्फ से ढकी ढलानें और हिमालय की चोटियां साफ दिखाई देती है। माइनस तापमान में ये राइड थोड़ी ठंडी जरुर लगेगी, यहां नजारा बेहद ही खूबसूरत होता है जिससे आपकी ट्रिप यादगार बन जाएगी।

औली आर्टिफिशियल लेक

ये लेक औली के स्की रिजॉर्ट के नजदीक बना हुआ है। चारों तरफ बर्फ और बीच में ये सब देखकर मन को बहुत सुकून मिलेगा। यहां का सुबह या सनसेट का नजारा काफी खूबसूरत होता है। ठंड के मौसम में ये जगह बेहद ही खूबसूरत मानी जाती है। इस मौसम में यह जगह फोटोग्राफी के लिए बेहद शानदार है।

गुरसो बुग्याल 

गुरसो बुग्याल गर्मियों में हरी-भरी वादियों के लिए जाना जाता है जबकि सर्दियों में यह पूरा क्षेत्र बर्फ की सफेद चादर से ढक जाता है। यहां पहुंचने के लिए ट्रेकिंग करनी पड़ती है, इसलिए माइनस तापमान में गर्म कपड़े पहनना बेहद जरूरी है। हालांकि, जब आप यहां पहुंचते हैं और प्राकृतिक नज़ारों को देखते हैं, तो सारी थकान अपने आप दूर हो जाती है।

चत्रकुंड 

यह जगह बेहद ही खूबसूरत है। औली से कुछ किलोमीटर दूरी पर चत्रकुंड नाम की एक छोटी सी झील है। यहां पर आपको काफी शांति मिलेगी।

औली में क्या-क्या कर सकते हैं

- भारत का स्कीइंग हब औली को कहा जाता है। सर्दियों में जब बर्फ जम जाती है, यहां पर स्कीइंग करने का असली मजा आता है। 

- एडवेंचर लवर को बर्फ ट्रेकिंग और खुले आसमान के नीचे कैंपिंग भी कर सकती हैं। 

 - इसके साथ ही चेयर लिफ्ट भी जरुर ट्राई करें। 

 - जिन लोगों को एडवेंचर पसंद है, वो लोग स्नोबोर्डिंग कर सकते हैं। 

प्रमुख खबरें

Banks ने Minimum Balance न रखने पर वसूले ₹7,100 करोड़, Private Banks की वसूली में रिकॉर्ड इजाफा

US vs China: ड्रैगन को तगड़ा झटका, Cyber Attack के डर से चीनी रोबोट और इन्वर्टर पर लगाया कड़ा बैन

Maruti Suzuki का गुजरात में बड़ा विस्तार: Hansalpur Plant शुरू होने से Production Capacity अब 29 लाख पार

Swiggy का बड़ा दांव, Blinkit और Zepto को टक्कर देने के लिए Instamart के Expansion पर फोकस