ब्रिटेन: डॉमिनिक राब बने विदेश मंत्री, पाकिस्तान के साजिद जावेद को मिला वित्त मंत्रालय

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jul 25, 2019

लंदन। नवनिर्वाचित प्रधानमंत्री बोरिस जॉनसन ने बुधवार को डॉमिनिक राब को ब्रिटेन का नया विदेश मंत्री नियुक्त किया। सरकार ने बयान जारी कर यह जानकारी दी। राब (45) ने पिछले वर्ष टेरीजा मे की सरकार में ब्रेग्जिट मंत्री पद से इस्तीफा दे दिया था और कहा था कि उन्होंने (टेरीजा मे) यूरोपीय संघ से हटने के लिए ब्रुसेल्स के साथ जो करार किया है उसमें काफी समझौते कर लिये हैं। 

वहीं जॉनसन ने अपनी कैबिनेट की पहली नियुक्ति के तहत पूर्व गृह मंत्री साजिद जावेद को वित्त मंत्री बनाया है। वह फिलिप हैमंड की जगह लेंगे। सरकार ने बुधवार को एक बयान में यह जानकारी दी। सामान्य पृष्ठभूमि के पूर्व बैंकर जावेद प्रधानमंत्री पद के दावेदारों में शामिल थे लेकिन कंजरवेटिव पार्टी के साथी सांसदों से पर्याप्त सहयोग नहीं मिलने पर उन्होंने जॉनसन के नाम को अपनी मंजूरी दी थी।

प्रमुख खबरें

NIA कोर्ट ने PFI के 4 सदस्यों को शशिकुमार मर्डर केस में सुनाई उम्रकैद

AIIMS Nagpur: सुरक्षा के आश्वासन के बाद रेजिडेंट डॉक्टरों की हड़ताल खत्म

Odisha School Textbooks में मिलीं 1741 गलतियां, सरकार ने पूर्व निदेशक सहित चार को किया निलंबित

S Jaishankar ने नाविकों पर हमलों को बताया अस्वीकार्य, Liberia के साथ मिलकर बनाया मित्र समूह