Bosnia में EUFOR का Chinook हेलीकॉप्टर क्रैश, चार कर्मियों की मौत

By प्रभासाक्षी न्यूज़ डेस्क | Oct 30, 2026

बोस्निया के उत्तरी इलाके में यूरोपीय संघ के शांतिरक्षकों को ले जा रहे एक हेलीकॉप्टर के दुर्घटनाग्रस्त होने से उसमें सवार चार कर्मियों की मौत हो गई, जबकि 11 अन्य घायल हो गए। शांतिरक्षकों ने एक बयान जारी कर यह जानकारी दी। दुर्घटनाग्रस्त हेलीकॉप्टर इटली का सीएच-47 चिनूक था।

हेलीकॉप्टर पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया है। ईयूएफओआर ने कहा कि दुर्घटना की व्यापक और विस्तृत जांच शुरू कर दी गई है। मामले से जुड़ी और जानकारी बाद में साझा की जाएगी।

बल ने यह भी स्पष्ट किया कि दुर्घटना में किसी भी नागरिक बुनियादी ढांचे, संपत्ति या वाहन को नुकसान नहीं पहुंचा है और न ही कोई आम नागरिक घायल हुआ है। यूरोपीय संघ के इस मिशन में करीब 1,200 सैनिक तैनात हैं। इसने 2004 में नाटो से बोस्निया में सुरक्षा बनाए रखने की जिम्मेदारी संभाली थी।

इस मिशन का उद्देश्य देश में शांति और सुरक्षा बनाए रखने में मदद करना तथा उस शांति समझौते के सैन्य प्रावधानों की निगरानी करना है, जिसके जरिए 1992 से 1995 तक चले युद्ध को समाप्त किया गया था। यह बल संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद के तहत काम करता है।

प्रमुख खबरें

IPL 2027 से पहले Mumbai Indians के कोचिंग स्टाफ में बदलाव, उथप्पा बने बैटिंग कोच

Tea के साथ भूलकर भी न खाएं ये 5 Snacks, पाचन तंत्र पर पड़ेगा बुरा असर

G20 विदेश मंत्रियों की बैठक के लिए Atlanta पहुंचे विदेश मंत्री S Jaishankar

उत्तर प्रदेश में सुधरी कानून व्यवस्था, महिला श्रम भागीदारी 36 फीसदी पहुंची: CM Yogi